Ranchi : भाजपा से रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी आज कांग्रेस में शामिल हो गये। झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने नई दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और मंत्री आलमगीर आलम भी मौजूद रहे। पूर्व सांसद चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की मीटिंग से प्रभावित होकर मैंने कांग्रेस ज्वाइन की। रामटहल चौधरी ने साल 2019 में भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने 2019 में रांची से निर्दलीय चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें 2.5% से भी कम वोट मिले थे। रामटहल चौधरी पहले बिहार विधानसभा के सदस्य के रूप में काम कर चुके हैं।
आज झारखंड कांग्रेस के प्रभारी महासचिव @GAMIR_INC जी, कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन @Pawankhera जी, झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष @RajeshThakurINC जी और झारखंड CLP नेता @Alamgircongress जी की मौजूदगी में रामटहल चौधरी जी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
आपका बहुत-बहुत स्वागत और… pic.twitter.com/4rte8zkSuf
— Congress (@INCIndia) March 28, 2024
झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि रामटहल चौधरी झारखंड में बड़ा नाम हैं। इन्होंने बड़े आंदोलनों में हिस्सा लिया है और जनता की बात उठाई है। यही वजह है कि इन्होंने राजनीति में एक लंबा वक्त बिताया है। मैं रामटहल चौधरी जी को कांग्रेस में शामिल होने की बधाई देता हूं।
रामटहल चौधरी जी झारखंड में बड़ा नाम हैं।
इन्होंने बड़े आंदोलनों में हिस्सा लिया है और जनता की बात उठाई है। यही वजह है कि इन्होंने राजनीति में एक लंबा वक्त बिताया है।
मैं रामटहल चौधरी जी को कांग्रेस में शामिल होने की बधाई देता हूं।
: झारखंड कांग्रेस के प्रभारी महासचिव… pic.twitter.com/6h2yGDJiws
— Congress (@INCIndia) March 28, 2024
इसे भी पढ़ें :पंजाब में AAP को लगा बड़ा झटका…
इसे भी पढ़ें :बिहार में BJP के स्टार प्रचारकों में झारखंड से चुने गये यह नेता…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में अभी और बढ़ेगा पारा, इस दिन बारिश…
इसे भी पढ़ें :पारिवारिक कलह बन गया काल…
इसे भी पढ़ें :6 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में तबाही का सामान बरामद… जानें कहां
इसे भी पढ़ें :रिम्स से भागे कैदी ने खोला खतरनाक राज… जानें
इसे भी पढ़ें :इस रोज बिगड़ सकता है मौसम का मिजाज… जानें
इसे भी पढ़ें :दादी के बोल सुन दरक गया सबका कलेजा…



