spot_img

खुद के घर में ऐसे मा’रे गये पूर्व DGP…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश की हत्या के इल्जाम में उनकी पत्नी पल्लवी को अरेस्ट किया गया है। खबर है कि ओम प्रकाश और उनकी पत्नी पल्लवी के बीच खाना खाते समय झगड़ा हुआ, जो इतना बढ़ गया कि पल्लवी ने मिर्ची पाउडर से हमला किया, फिर चाकू से 10-12 वार किये। घटना के दौरान उनकी बेटी कृति भी मौके पर मौजूद थी। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के मुताबिक, पल्लवी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। ओम प्रकाश के बेटे कार्तिकेश ने मां और बहन पर हत्या का आरोप लगाया और बताया कि उनकी मां पल्लवी मानसिक बीमारी से जूझ रही थी। कार्तिकेश ने यह भी दावा किया कि पल्लवी पिछले सप्ताह से अपने पति को मारने की धमकी दे रही थी। ओम प्रकाश और पल्लवी के बीच संपत्ति को लेकर विवाद था, जिससे उनके रिश्ते में तनाव बढ़ गया था। कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि इस मामले की जांच पूरी तरह से चल रही है और सच्चाई सामने आयेगी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती जांच में यह बातें सामने आई है कि हत्या के बाद पल्लवी ने एक अन्य IPS ऑफिसर की पत्नी को मैसेज किया, ‘एक राक्षस को खत्म कर दिया’। बाद में पल्लवी ने उन्हें फोन कर बताया कि उसने ओम प्रकाश की हत्या कर दी है। इसके बाद IPS ऑफिसर ने ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हत्या में उनकी बेटी की कोई भूमिका है या नहीं। बेंगलुरु के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विकास कुमार ने मीडिया को बताया कि पुलिस को रविवार शाम करीब 4 बजे रिटायर्ड अफसर की मौत की सूचना मिली।

गौरतलब है कि बिहार के रहने वाले ओम प्रकाश 1981 बैच के IPS अधिकारी थे। ओम प्रकाश ने 2015 से 2017 तक राज्य के DGP और IGP के रूप में काम किया। बिहार के मूल निवासी ओम प्रकाश ने अपना करियर हरपनहल्ली (तत्कालीन बेल्लारी जिला) में एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (ASP) के तौर पर शुरू किया था। उन्होंने लोकायुक्त, फायर डिपार्टमेंट एंड इमरजेंसी सर्विस और क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) में DIG के रूप में भी काम किया। वे मार्च 2015 में राज्य के DGP नियुक्त हुये और 2017 में रिटायर हुये थे।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब झारखंड के इस पूर्व ADG और मंत्री को ED का समन…

Ranchi : झारखंड के चर्चित शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग...

CM हेमंत सोरेन गजब का पोस्ट कर तन-मन भिंगो गये… देखें वीडियो

Ranchi : CM हेमंत सोरेन आज अपनी MLA पत्नी...

चंद पलों के गुस्से ने उजाड़ दिया घर, बड़े भाई को मा’र डाला…

Bihar : जिस आंगन में बचपन में एक साथ...

जेल के अंदर ”इनका” चलता है राज, बस जेब में नोट होने चाहिये…

Ranchi(Neeraj Thakur) : बाहर से देखने पर जेल की...