spot_img

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों ने टीम की बखिया उधेड़ी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : ICC चैंपियंस ट्रॉफी भारत से हारने के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स से लेकर लोग तक बौखला गये हैं। कुछ समय पहले पाकिस्तान में इस बात तक की चर्चा हुई थी कि भले ही पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी हार जाये, लेकिन भारत के खिलाफ जीत दर्ज करे। अब स्थिति ऐसी है कि न तो उन्हें भारत के खिलाफ जीत मिली और न ही चैंपियंस ट्रॉफी के अगले दौर में पहुंच सके। इसके बाद कई दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, मोहम्मद आमिर और अहमद शहजाद ने अपनी ही टीम की बखिया उधेड़ी है। पूर्व क्रिकेटरों की प्रतिक्रियाएं देखने लायक थीं। ऐसा लगता है कि अब पाकिस्तान में हार का ठीकरा टीम चयन, कप्तानी और रणनीति पर फोड़ने का दौर शुरू हो गया है। शोएब अख्तर, वसीम अकरम, मोहम्मद हफीज और अन्य पूर्व खिलाड़ियों की आलोचनाओं से साफ है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और टीम की रणनीति को लेकर गहरी नाराजगी है। भारत की जीत के बाद पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने सोशल मीडिया इंस्टा पर वीडियो शेयर किया और पाकिस्तान की हार पर अपनी राय दी और दुखी होकर कहा कि, ‘आपकी टीम में पांच विशेषज्ञ गेंदबाज तक नहीं हैं। मैं दुखी हूं। खिलाड़ियों को पता ही नहीं क्या करना है। उनके पास कोई स्किल सेट भी नहीं है। उन्हें रोहित और कोहली से सीखने की जरुरत है। मुझे पता था कि इस मैच में क्या होने वाले हैं। दुनिया 6 गेंदबाजों के साथ खेल रही है। इन खिलाड़ियों को क्या कहें, जैसा मैनेजमेंट हैं वैसे ही ये बच्चे हैं। पाकिस्तानी खिलाड़ी बस चले गये हैं, लेकिन उन्हें करना क्या है ये पता ही नहीं है।’

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...

गर्वनर संग CM की हाई लेवल मीटिंग, शिक्षकों का होगा ट्रांसफर…

Patna : बिहार की उच्च शिक्षा व्यवस्था में बड़े...