Kohramlive : अहमदाबाद विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी दुखद निधन हो गया। गुजरात भाजपा अध्यक्ष सी.आर. पाटिल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि रूपाणी जी अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे, लेकिन किसे पता था कि यह उनकी आखिरी यात्रा होगी। घटना के बाद रूपाणी के घर मातम पसरा है, और उनकी विमान में बैठी आखिरी तस्वीर सोशल मीडिया पर लोगों की आंखें नम कर रही है। उनके रोते-बिलखते परिजनों की तस्वीरें इस त्रासदी को और भी भारी बना रही हैं। विजय रूपाणी 68 साल के थे। उन्होंने 2016 से 2021 तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। इससे पहले राज्यसभा सदस्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, और राजकोट के मेयर के रूप में भी उन्होंने उल्लेखनीय भूमिका निभाई। अहमदाबाद विमान हादसे में अब तक 204 शव बरामद किये गये हैं।
मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…
Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में 7 अरेस्ट, गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई संभव…
UP : राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी...
वीडियो कॉल पर देखी बेटी की शादी, विदाई होते ही बाबुल छोड़ गये दुनिया…
Bihar : कहते हैं, हर पिता का सबसे बड़ा...
मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…
Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...
रांची को मिलेगी पहली सिक्स लेन स्मार्ट रोड, 177 करोड़ रुपये होंगे खर्च…
Ranchi : राजधानी रांची को जल्द ही उसकी पहली...







