Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में भाजपा के जिला कार्यालय का उद्घाटन करते हुये राज्य के पहले CM बाबू लाल मरांडी ने कहा कि धूप-छांव हर परिस्थिति में संगठन को मजबूत करने में कार्यकर्ता जुटे रहते हैं। कार्यालय बन जाने से भाजपा संगठन और मजबूत होगा। भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने दिन-रात एक कर संगठन को मजबूत किया है, कार्यकर्ताओं के परिश्रम की बदौलत बड़ा कार्यालय बन पाया है। भाजपा कार्यकर्ता हर तरह के मौसम में तन-मन धन से पार्टी के लिए लगे रहते हैं, इसी का नतीजा है कि यह कार्यालय बना। पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने इसे ऐतिहासिक पल बताते हुये कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं, इनके दम पर ही इतना बड़ा कार्यालय बन पाया है।
मौके पर पूर्व सांसद घुरण राम, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, विकास प्रीतम, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश निरंजन सिन्हा, रघुराज पांडेय, ओमप्रकाश केशरी, सूरज गुप्ता, ईश्वर सागर चंद्रवंशी, भाजयुमो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, विवेकानंद तिवारी, अरविंद तुफानी, विजय केशरी, रितेश चौबे, विकास स्वदेशी, डॉ लाल मोहन मुरारी यादव, मधुलता कुमारी, राजीव रंजन तिवारी, संजय ठाकुर, धनंजय गौड़, विनय चंद्रवंशी, लक्ष्मन राम, मनीष गुप्ता, रामशीष तिवारी, नसरुद्दीन अंसारी, अनीता गुप्ता, उदय कुशवाहा, पार्वती सिंह, उमेश कश्यप, बलजीत सोनी, रुपु महतो, विकास तिवारी, मनोज जायसवाल, बलराम यादव, कंचन पांडेय एवं शोभा जायसवाल सहित कई मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता ने किया।












