spot_img
spot_img
spot_img

एंटीलिया मामले में स्‍कॉर्पियों मालिक की मौत को पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बताया साजिश, जानें क्‍या कहा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • स्‍कॉर्पियो मालिक की पत्‍नी ने पुलिस पर लगाया बड़ा आरोप,
  • कहा, पुलिस अधिकारी कर रहे थे स्कॉर्पियो का इस्‍तेमाल

कोहराम लाइव डेस्क : मुंबई में दुनिया के जाने-माने इंडस्ट्रियलिस्‍ट मुकेश अंबानी के आवास ‘एंटीलिया’ के बाहर स्कॉर्पियो कार मिलने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। ध्‍यातव्‍य है कि  कार के मालिक मनसुख हिरेन का शव 6 मार्च को ठाणे की खाड़ी से संदिग्ध परिस्थियों में बरामद हुआ था। उनके मुंह में रूमाल भी ठूसे हुए थे। परिवार ने  सुसाइड थ्योरी को खारिज कर इसे हत्या बताते हुए जांच की मांग की है। राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मामले की जांच महाराष्ट्र ATS को सौंप दी है। भाजपा एनआईए से जांच की मांग कर रही है। इस मामले में मंगलवार को पूर्व CM देवेंद्र फडणवीस ने हैरान करने वाले खुलासे किए हैं। मनसुख की मौत को साजिश करार देते हुए पूर्व CM ने उनकी पत्नी विमला हिरेन की कंप्लेंट की कॉपी विधानसभा में पढ़ी।

एंटीलिया

इसे भी पढ़ें : @Sex Racket : पम्‍मी आंटी के ठिकानों पर छापा, इस हालत में 10 लड़कियां और 4 लड़के पकड़ाए कि…

मनसुख से कई बार मिले थे सीआईयू के हेड

पूर्व CM ने कंप्लेंट कॉपी के आधार पर बताया कि क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट के हेड सचिन वझे ने मनसुख की कार को चार महीने पहले इस्तेमाल किया था। वे मनसुख से कई बार मिले थे। वझे ने ही साजिश के तहत मनसुख की हत्या की है। फडणवीस ने सचिन को गिरफ्तार करने की मांग की है। फडणवीस के बयान के बाद सदन में हंगामा हो गया।

इसे भी पढ़ें : नसबंदी के 2 साल बाद गर्भवती हुई चार बच्चों की मां, स्वास्थ्य विभाग पर ठोका इतने का हर्जाना…

एटीएस ने दर्ज किया है सचिन वझे का बयान

एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड (ATS) लगातार मनसुख केस की जांच में जुटी है।  जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र ATS की टीम ने सचिन वझे का बयान भी देर रात दर्ज किया है। अंबानी के घर के पास 6 फरवरी को एक स्कॉर्पियो बरामद हुई थी, जिसमें जिलेटिन की 20 छड़ें थीं।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...