spot_img

बिना माइनिंग चालान के पत्‍थर ढुलाई कर रहे दर्जनभर वाहन जब्‍त

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पाकुडः एसडीओ सह जिला टास्क फोर्स के संयोजक प्रभात कुमार ने शनिवार को  मालपहाडी पत्थर औद्योगिक क्षेत्र के खपडाजोला मौजा में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बिना माइनिंग चलान के पत्थरों की ढुलाई कर रहे दर्जन भर वाहनों को जब्‍त कर लिया। छापेमारी के लिये जैसे ही अधिकारियों की गाड़ी खपराजोला पहुंची वहां हड़कंप मच गया। मजदूर, खदान एवं क्रशर मालिक काम छोड़कर भागने लगे। एसडीओ ने पत्थर से लदे वाहनों के चालको से जब माइनिंग चलान की मांग की तो वे कागजात नहीं दिखा पाए। जिसके बाद वाहनों को जब्‍त कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें :15 लाख के इनामी नक्सली मुकेश गंझू ने किया सरेंडर!

एसडीओ ने संचालित पत्थर खदानों एवं क्रशरों के बारे में भी पूछताछ की। जब्‍त पत्थर से लदे वाहनों को मालपहाडी ओपी पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। छापेमारी के दौरान अंचलाधिकारी आलोक वरण केशरी मालपहाडी ओपी की पुलिस भी मौजूद थी। एसडीओ ने बताया कि शिकायत मिली थी कि बिना माइनिंग चलान के पत्थरों की ढुलाई कर सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचाया जा रहा है। जिसपर कार्रवाई की गई।

इसे भी पढ़ें :अपनी ही जुड़वां बेटियों के साथ बाप करता था ये गंदा काम, और फिर…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चश्माधारी नाग की ऐसी हालत देख हर कोई रह गया हैरान, फिर…

Pakur : पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड में एक...

गांव-गांव घूमकर बांट रहा था ‘सरकारी बाबू’ बनने का सपना, फिर…

Pakur : पाकुड़ में खुद को सरकारी कर्मचारी बताकर...

पाकुड़ में मा’रा गया एक चौकीदार… जानें क्यों

Pakur : पाकुड़ के पहाड़ियों और जंगलों के बीच...

थार में घूम रहा था मोस्ट वांटेड, ऐसे धरा गया…

Pakur : पाकुड़ के रामघाटी गांव के मनोज कुमार...

Pakur में साइबर क्रिमिनलों का नया जाल…

पाकुड़(Pakur) में लालच ने एक शख्स को अपने जाल में फंसा लिया। पुराने नोटों के बदले लाखों रुपये देने का सपना दिखाकर साइबर ठगों ने एक ग्रामीण