जमीन की खातिर भाई के कई टुकड़ें, सिर डैम में और बॉडी जंगल में मिली

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Khunti : जमीन के चंद टुकड़ों की खातिर भाई का किडनैप कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। उसे टुकड़ों में बांट उसके कटे सिर को मुरहू के पेलोल डैम दुलवा टुंगरी में छुपा दिया, वहीं धड़ को वहां से कुछ दूर कुमांग गोपला जंगल में गाड़ दिया। हत्यारों के पकड़े जाने के बाद खूंटी पुलिस ने कटे सिर और धड़ दोनों बरामद कर ली। इस दरम्यान मौके पर एक मजिस्ट्रेट भी मौजूद थे। किडनैप कानू मुंडा को मारने-काटने के बाद उसके कटे सिर के साथ हत्यारों ने तस्वीर भी खींची। इस कांड में शामिल छह संदेही गुनाहगारों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गये लोगों में कानू मुंडा का चचेरा भाई सागर मुंडा भी शामिल है। इस बात का खुलासा आज खूंटी पुलिस ने किया। इस संबंध में बीते 2 दिसम्बर को दसाय मुंडा ने खूंटी के मुरहू थाने में FIR दर्ज कराया था।

दर्ज प्राथमिकी में दसाय मुंडा ने इस बात का जिक्र किया कि उनका घर मुरहू के ईठे गांव में है। बीते 1 दिसम्बर को वो अपने परिवार के साथ खेत में काम करने चले गये थे। शाम 5 बजे जब घर लौटे तो देखा उनके घर के बाहर लोगों की भीड़ है। उन्हें पता चला कि दिन के 2 बजे उनका भतीजा सागर मुंडा और उसके दो साथी उनके बेटे कानू मुंडा का अगवा कर लिया है। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। पुलिस सागर मुंडा को खोज रही थी। वो भी ईठे गांव में ही रहता है। इस बीच पुलिस को पता चला कि कानू मुंडा की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई है। वहीं इस कांड में शामिल हत्यारे ओड़िसा भागने की फिराक में है। मिली सूचना पर खूंटी पुलिस कप्तान अमन कुमार ने SDPO अमित कुमार की देखरेख में एक स्पेशल टीम बनाई। गठित टीम सागर मुंडा, सिनु मुंडा, अमरजीत पूर्ति, जयमसीह ओडेया, अनमोल टूटी एवं चांदमनी गुड़िया को धर लिया। सभी अपना जुर्म कबूल कर लिये। पकड़े गये लोग ईठे, उलिहातू, तिलतिला भुरसुडीह, कमन्ता सेरेंगडीह गांव के रहनेवाले हैं।

सूत्रों ने बताया कि किडनैप करने के बाद कानू को एक पहाड़ के पास ले जाया गया। हत्यारों ने कानू को पहले जमकर पीटा और पहाड़ की ओर ले जाकर उसका गर्दन धड़ से अलग कर दिया गया। गला काटते समय कुछ लोग कानू को पकड़े रखा, वहीं कानू तड़पता रहा और उसका भाई गला काटता रहा। धड़ जबतक सिर से अलग नहीं हुआ तबतक उसे रेतता रहा। सिर कलम करने के बाद उसके सिर को वहीं छोड़ दिया गया, वहीं धड़ को घसीट कर वहां से कुछ दूर जंगल में ले जाकर दफना दिया। कटे बदन पर ऊपर नमक भी डाल दिया। सूत्रों का कहना है कि हत्यारों ने हैवानियत की हदें पार कर दी। कानू के कटे सिर को पकड़ फोटो भी खिंचवाई। इसके बाद सिर को मुरहू के पेलोल डैम किनारे डंप कर दिया।

इसे भी पढ़ें : बीवी की काट डाली नाक… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : कर्ज में दबे पति ने क्या कर डाला पत्नी का हाल, क्या बोल गये SP… सुनें

इसे भी पढ़ें : मासूम बिटिया की चिट्ठी खोल गयी दरिंदे बाप की काली करतूत… देखें

इसे भी पढ़ें : नौसेना में पहली बार 341 महिलाएं नाविक बनेंगी, नेवी चीफ बोले- जल्द हर शाखाओं में होंगी महिलाएं

इसे भी पढ़ें : पिकअप में मवेशियों को ले जा रहा था ठूंसकर, देखें फिर क्या हुआ…

इसे भी पढ़ें : पति और बच्चे गये थे बाहर, उज्जवला को घर में ठोक डाला… देखें

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...