पहली बार एयरपोर्ट नहीं, हाईवे पर उतरेगा प्रधानमंत्री का विमान… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी आगामी 14 फरवरी को असम का दौरा करेंगे, जिसमें एक ऐतिहासिक और रणनीतिक महत्व का कार्यक्रम शामिल है। PM मोदी डिब्रूगढ़-मोरन राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-127) पर बनी हाईवे-आधारित इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) पर विमान से उतरेंगे। यह पूर्वोत्तर में पहली बार होगा जब प्रधानमंत्री का विमान एयरपोर्ट के बजाय हाईवे पर उतरेगा।

मोरन ELF 4.2 किलोमीटर लंबी है और यह भारतीय वायुसेना की पहली ऐसी ड्यूअल-यूज फैसिलिटी है। लैंडिंग के बाद 30-40 मिनट का विशेष एरियल डेमोंस्ट्रेशन होगा, जिसमें राफेल, सुखोई-30, तेजस और अन्य विमान शामिल होंगे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। इस फैसिलिटी से युद्ध, आपदा या एयरपोर्ट बंद होने की स्थिति में वैकल्पिक लैंडिंग संभव होगी। PM मोदी दौरे में मोरन ELF का उद्घाटन, कुमार भास्कर वर्मा पुल का उद्घाटन, IIM पालसबारी में कक्षाओं का शुभारंभ, 100 इलेक्ट्रिक बसों का हरी झंडी दिखाना और NIC डेटा सेंटर का उद्घाटन करेंगे। उनका यह दौरा राज्य में सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और पूर्वोत्तर के साथ जुड़ाव का संदेश देगा।

14 को पीएम मोदी हाइवे पर बनी इमरजेंसी एयरस्ट्रिप पर करेंगे लैंड! - pm modi likely to land assam moran highway airstrip - AajTakPM Narendra Modi Assam Emergency Landing Schedule; Moran Airstrip | Highway ELF

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नहाते ही बदन पर रेंगते हैं छोटे-छोटे कीड़े… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची से सटे नामकुम के लालखटंगा...

बुढ़ियाडाबर में मां भगवती-हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के ब्रहमोरिया पंचायत के बुढ़ियाडाबर...

लालू प्रसाद जायेंगे विदेश, मिली अनुमति…

Ranchi : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता और फिलहाल...