Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण प्रखंड के वृंदावन असना चुआं कर्मा की शांत वादी में शुक्रवार की सुबह जैसे अलौकिक हुई, जब श्री श्री 108 श्री सप्तचण्डी महायज्ञ प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अद्भुत कलश यात्रा निकली। सुबह की पहली किरण जैसे श्रद्धा की चुनरी ओढ़े, जब बरही विधायक मनोज यादव स्वयं पहुंचे और महिलाओं को कलश सौंपते हुये कलश यात्रा का शुभारंभ कराया। आयोजन समिति ने उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा ऐसे यज्ञ, केवल अग्नि में आहुति नहीं हैं, यह हमारी संस्कृति, एकता और श्रद्धा की जड़ों को सींचते हैं।
भक्तों की टोली, भक्ति की झोली
कलश यात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु, सिर पर कलश लिए, पावन मंत्रों की गूंज के बीच निकले। रास्ता जैसे एक चलती हुई गंगा हो, हर चेहरा दीपक, हर कदम एक आरती। यज्ञ के मुख्य यजमान बाली यादव बने। जलभरण के बाद सभी श्रद्धालु विधिपूर्वक यज्ञशाला पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा परिसर गुंजायमान हो गया। मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, रामचंद्र सिंह, सुभाष यादव, त्रिलोकी यादव, गुलाब यादव, गौतम गुप्ता, वार्ड सदस्य संगीता देवी, अध्यक्ष सुखदेव यादव, सचिव अजय यादव, संयोजक नकुल भुइयां समेत पूरे गांव की आस्था उमड़ पड़ी।








