Ranchi : झारखंड में ठंड का असर दिखने लगा है। बीते कल से राज्य के गुमला जिले में अहले सुबह कोहरा छाने लगा है। मौसम विभाग ने अनुसार आने वाले तीन चार दिन मौसम साफ रहेगा। वहीं कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते है। बूंदा-बांदी भी हो सकती है। दिन में तेज धूप खिली रहेगी। सुबह-शाम ठंड का एहसास होगा। आगामी 20 अक्टूबर के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बन रहा है। जिसका हल्का असर झारखंड में भी दिख सकता है। रांची IMD के पूर्वानुमान के अनुसार नवमी-दशमी को कुछ जिलों में बारिश के आसार है। इसमें संताल परगना, गिरिडीह और बोकारो के कुछ हिस्से शामिल हैं। रांची में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। पंडालों में घूमने के बारे में सोचने वाले लोगों के लिए यह अच्छी खबर है। लेकिन तापमान में गिरावट हो सकती है।
इसे भी पढ़ें : रामलीला के स्टेज पर आया हार्ट अटैक, मचा कोहराम…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : झारखंड के इन इलाकों में आज बारिश… जानें
इसे भी पढ़ें : झारखंड में इस दिन होगी बारिश… जानें
इसे भी पढ़ें : झारखंड में ठंड दे रही दस्तक, कब से गिरेगा पारा… जानें
इसे भी पढ़ें : झारखंड में बढ़ रहा पारा, मौसम विभाग ने क्या कहा… जानें
इसे भी पढ़ें : झारखंड में ठंड देगी दस्तक, जानें कब से…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में भारी बारिश, इन जिलों में अलर्ट जारी…








