spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रामलीला के स्टेज पर आया हार्ट अटैक, मचा कोहराम…देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा से बहुत हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रामलीला के स्टेज पर भरे कार्यक्रम में परशुराम का किरदार निभा रहा शख्स अचानक बेहोश हो गया। जल्द-जल्दी स्टेज का पर्दा बंद किया गया। कार्यक्रम देख रहे लोगों में खलबली मच गई। आनन-फानन में बेहोश हुये विनोद प्रजापति को पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह सुन बाकी कलाकारों के होश उड़ गये। डॉक्टरों ने बताया इनकी हार्ट अटैक की वजह से मौत हुई है। विनोद के घर में कोहराम मच गया। विनोद कई साल से रामलीला में परशुराम का रोल कर रहे थे। उनकी ऐसी मौत से साथी कलाकारों को गहरा झटका लगा गई। मामला गढ़वा के डंडई गांव से सामने आया। मृतक इसी गांव के रहनेवाले थे।

घटना के बारे में जो बातें सामने आयी उसके अनुसार रामलीला के दौरान स्टेज पर सीता स्वयंवर का प्रसंग चल रहा था। तब राम द्वारा शिव धनुष को तोड़ने के बाद परशुराम की एंट्री होती है। तभी परशुराम वहां पहुंचते है। जैसे ही परशुराम का किरदार निभा रहे विनोद चिल्लाते है कि किस ने तोड़ा शिव धनुष….  धनुष को किसने तोड़ा जल्दी बताओ जल्दी बताओ… बस इतना बोल ही धड़ाम से स्टेज पर गिरकर बेहोश हो जाते है। वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के पंचायत अध्यक्ष थे तथा झारखंड कुम्हार समन्वय समिति के सक्रिय सदस्य थे। विनोद प्रजापति का 9 साल का एक बेटा और 15 तथा 13 साल की दो बेटी है।

झारखंड माटी कला बोर्ड के निवर्तमान सदस्य अविनाश देव, झारखंड कुमार समन्वय समिति के गढ़वा जिला अध्यक्ष योगेंद्र प्रजापति, सोशल सिक्योरिटी फोर्स के अध्यक्ष अनूप कुमार प्रजापति उनके घर पहुंचकर उनके परिवार को ढांढस बंधाया। तथा उन्हें हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। अविनाश देव ने कहा कि विनोद प्रजापति की असमायिक निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है इसको कभी पूरा नहीं किया जा सकता है। उनके अंतिम संस्कार यात्रा में गांव समाज के अलावे कई अन्य राजनीतिक तथा सामाजिक संगठन के लोग शामिल हुये।

इसे भी पढ़ें : बड़कागांव के नए BDO जितेंद्र मंडल ने लिया चार्ज

इसे भी पढ़ें : झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास बने ओडिशा के गवर्नर

इसे भी पढ़ें : झारखंड के इन इलाकों में आज बारिश… जानें

इसे भी पढ़ें : झारखंड में इस दिन होगी बारिश… जानें

 

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...