Kohramlive : एयरफोर्स के Flying Officer जयदत्त सिंह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह अपने यूनिफॉर्म में ही थे, कान में ईयरफोन लगा हुआ था। संभवतः वे किसी से बात कर रहे थे। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को एक डायरी मिली है। इसमें सिर्फ हैप्पी बर्थडे पापा … सॉरी लिखा है। इसका मतलब पुलिस को समझ में नहीं आया है। पुलिस पता लगा रही है कि आज उसके पिता का जन्मदिन है या आने वाला है। परिवार वालों के ग्वालियर आने के बाद आगे की स्थिति साफ हो सकेगी। ग्वालियर के एयरफोर्स के फ्लाइइंग ऑफिसर के पद पर रहने वाले अविवाहित जयदत्त सिंह मूल रूप से गुजरात के भावनगर के रहने वाले थे। लगभग 25 साल के जयदत्त इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद एयरफोर्स में सिलेक्ट हुआ था। अभी वे प्रोविजनल पीरियड में थे। दो साल की ट्रेनिंग के लिए गुजरात से ग्वालियर आये थे। यहां एयरफोर्स के ऑफिसर मैस स्थित हॉस्टल में रहते थे। पुलिस के अनुसार आज सुबह 7 बजे उनकी ड्यूटी थी। समय पर ऑफिस नहीं पहुंचने पर उनके साथी अफसर घर आये। खटखटाने पर दरवाजा नहीं खोलें, तब साथियों ने खिड़की से अंदर झांका। अंदर जो कुछ दिखा वह देख सबके सब दंग हो गये। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में सस्ती होगी हवाई यात्रा, सरकार ने घटाया ATF टैक्स रेट
इसे भी पढ़ें : रहस्यमय ढंग से गायब कोयला कारोबारी की डेड बॉडी मिली, देखें..
इसे भी पढ़ें : अमन के इस शहर में कहां से आये पत्थर, कैसे रोई पुलिस… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : जीन्स Indian, लाइफ स्टाइल Western, यही है पेट का सबसे बड़ा दुश्मन… सुनें क्या बोले Experts…
इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत सोरेन ने डोनेट किया ब्लड, बोले- आपके रक्त से किसी को मिल सकती है नई जिंदगी
इसे भी पढ़ें : सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान, अब राज्य में नहीं होगा TET एग्जाम
इसे भी पढ़ें : मां की गोद से छिटककर गिरी मासूब, जांबाज सिपाही ने बचाई जिंदगी, देखें…








