spot_img

नेपाल में बाढ़ की मार, 150 रुपये तक महंगा हो गया ये सामान…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन की मार अब आम लोगों की रसोई और जेब पर पड़ रही है। राजधानी काठमांडू में बीते दो दिनों में रोजमर्रा की कई जरूरी चीजों के दाम अचानक बढ़ गये हैं। बाढ़ से राजमार्ग और संपर्क मार्ग टूटने के कारण फल, सब्जी, मसाले, चीनी और ड्राई फ्रूट्स की सप्लाई प्रभावित हुई है। काठमांडू की सबसे बड़ी कालीमाटी फल एवं सब्जी मंडी में बाहर से आने वाले फल और हरी सब्जियों की आवक काफी कम हो गई है। काठमांडू की सब्जी जरूरतों का बड़ा हिस्सा भारत से पूरा होता है। भारत से नेपाल को जोड़ने वाला नारायणघाट मार्ग बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। बड़े मालवाहक वाहनों की आवाजाही लगभग ठप है। इससे बड़ी मात्रा में माल काठमांडू नहीं पहुंच पा रहा है।

एक बड़े व्यापार के मुताबिक, पहले बड़े ट्रकों से एक साथ पर्याप्त माल पहुंच जाता था। अब छोटी गाड़ियों से जोखिम उठाकर सामान भेजना पड़ रहा है। इससे परिवहन खर्च और समय दोनों बढ़ गये हैं। इसका सीधा असर बाजार भाव पर पड़ा है। नेपाल की रोजमर्रा की जरूरतों का बड़ा हिस्सा भारत और चीन से होने वाले व्यापार पर निर्भर है। बाढ़ से व्यापारिक रास्ते प्रभावित होने के बीच चीनी की सप्लाई भी कमजोर हुई है। बाजार में चीनी की उपलब्धता घटने लगी है। इसका असर कीमतों पर साफ दिख रहा है।

ड्राई फ्रूट्स के दाम में 150 रुपये तक उछाल

बाढ़ का असर ड्राई फ्रूट्स और मसालों के बाजार पर भी पड़ा है। चीन से आने वाले मेवों की आवक घटने से कई सामानों के दाम 100 से 150 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गये हैं। भारत से काठमांडू जाने वाला नारायणघाट मार्ग व्यापार के लिए बेहद अहम है। बाढ़ और भूस्खलन ने इस रास्ते को बुरी तरह प्रभावित किया है। कई जगह सड़कें टूट गई हैं। बड़ी संख्या में मालवाहक ट्रक रास्ते में फंसे हैं। बड़े वाहनों की आवाजाही बंद होने से सामान समय पर काठमांडू की मंडियों तक नहीं पहुंच पा रहा है। मजबूरी में व्यापारी छोटी गाड़ियों का सहारा ले रहे हैं। लेकिन छोटी गाड़ियों की क्षमता कम होने से सप्लाई की भरपाई नहीं हो पा रही है। इससे मंडियों में सामान की कमी बढ़ती जा रही है।

इसे भी पढ़ें :

दिल्ली-काठमांडू बस सेवा अगले आदेश तक बंद…

Kohramlive : नेपाल में बाढ़ और बिगड़े हालात को...

रक्षाबंधन पर विराट कोहली की बहन का भावुक पोस्ट… देखें

Kohramlive : स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने रक्षाबंधन परिवार...

चीनी-प्याज के बाद अब 9 रुपये महंगा हुआ दूध…

Kohramlive : त्योहारों से पहले दूध की कीमत बढ़ने...

राखी वही, मगर तोहफे का अंदाज बिल्कुल नया… देखें वीडियो

Ranchi : रक्षाबंधन आया तो बहनों की हाथों पर राखी...

पेड़ से बांधा, फिर आग के हवाले किया इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर को…

Kohramlive : सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाने वाली...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: