spot_img
spot_img
spot_img

देसी क’ट्टा के साथ धराये पांच, कबूल ली यह बात…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा की रमकंडा पुलिस को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हाल ही में हुई मोटर चोरी की घटना का खुलासा करते हुये पांच चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा सहित आठ मोटर पंप, लोहे की सरिया और एक बोरी चावल भी बरामद किया गया है। रंका SDPO रोहित रंजन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को बताया कि बुधवार को रमकंडा निवासी रहमत अली की शिकायत पर कांड संख्या 12/25 के तहत मोटर चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। त्वरित कार्रवाई करते हुये पुलिस ने मामले की पांच संदेही गुनहगारों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान अंग्रेस कुमार, देवनाथ कुमार, रामबली कुमार, अमरेश कुमार और वीरेंद्र कुमार के रूप में की गई है। सभी रमकंडा प्रखंड मुख्यालय के ऊपर टोला के रहनेवाले हैं।पूछताछ के दौरान आरोपियों ने ऊपर टोला स्थित नव प्राथमिक विद्यालय से मध्याह्न भोजन का चावल चोरी करने की बात भी कबूल की है।

छापेमारी दल में शामिल रहे अधिकारी

छापेमारी दल में रमकंडा थानेदार सुरेंद्र सिंह कुंटिया, पुअनि रवि कुमार पटेल, सअनि सतीश कुमार राम, सअनि सुरेंद्र कुमार और पुलिस बल के अन्य जवान शामिल थे। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों का अपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है और उनसे जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें

इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...