spot_img
spot_img
spot_img

पहले चाकू घोंपा, फिर मार दी गोली, Dumka में एक की हत्या

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

दुमका : Dumka में नृशंस हत्या का मामले सामने आया है। सुबह में अज्ञात अपराधियों ने गोली मार सरैयाहाट निवासी सुनील कुमार दास मार हत्या कर दी। मृतक सुनील दास सरैयाहाट के बरमनिया गांव निवासी है। अपराधियों ने बिहार के रजौन से लाकर पहले मारा-पीटा, फिर चाकू घोंपा और अंत में गोली मार दी।

तालझारी पुलिस सरैयाहाट थाना क्षेत्र की सीमा के समीप रायकिनारी गांव नदी के किनारे गंभीर अवस्था में पाया। पुलिस ने उसे जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। डीएमसीएच में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें : Shame : बेटे की चाह में हैवान हो गया पिता, इकलौती बेटी की चढ़ा दी बलि

Dumka में हुई हत्या के कारणों का अभी पता नहीं

मृतक सुनील दास की पत्नी लीलू भारती बिहार के रजौन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के पद पर कार्यरत है। सुनील रजौन में अपने परिवार के साथ रहता था। उसने वर्ष 2017-18 में ड्रेसर का प्रशिक्षण भी ले चुका था। रजौन में ही निजी रूप ड्रेसर का काम करता था। हत्या के कारण पता नहीं चल रहा है।

घर के लोगों ने बताया कि सुनील की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और वह सबके साथ अच्छे से रहता था। फिर उसे कोई क्यों मार सकता है, यह समझ से परे हैं। हालांकि सारे पहलुओं की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

पत्नी और दो बच्चे हुए बेसहारा

सुनील दास अपने पीछे अपनी पत्नी के अलावा दो बच्चा छोड़ गया है। मृतक के बड़े भाई अनिल दास ने बताया कि उन्हें सूचना मिली और जरमुंडी पहुंचे तो भाई को गंभीर अवस्था मे पाया। डीएमसीएक पहुंचने से पहले मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़ें : न रहम, न करम, सिर्फ भागते हैं “माल” के पीछे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...