Kohramlive : अभिनेता सैफ अली खान पर जिस शख्स ने चाकू से हमला किया था, उसकी पहली तस्वीर सामने आ गई है। हालांकि, पुलिस लगातार अभिनेता के घर की जांच में जुटी हुई है। सैफ अली खान के बांद्रा अपार्टमेंट की इमारत में छठी मंजिल पर हमलावर के विजुअल्स मिले। सैफ अली खान 12वीं मंजिल पर रहते हैं। इस हमला को लेकर अभिनेता के घरेलू नौकर ने अज्ञात घुसपैठिये के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि घुसपैठिये ने हमले के बाद भागने के लिये सीढ़ियों का इस्तेमाल किया। घरेलू मदद ने शुरुआती अलार्म बजाया। हमलावर को खोज निकालने के लिये पुलिस की अलग-अलग 10 टीमें बनाई गई है। अभिनेता के घर एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक भी पहुंचे। दया नायक मुंबई अंडरवर्ल्ड से निपटने में अपनी भूमिका के लिये जाने जाते हैं। इधर, अभिनेता सैफ अली खान पर हुये हमले पर महाराष्ट्र के CM देवेन्द्र फडणवीस ने मीडिया से कहा कि ‘पुलिस ने इस बारे में सारी जानकारी दे दी है। ये किस तरह का हमला है, इसके पीछे असल में क्या है और हमले के पीछे क्या मंशा थी, ये सब पहले ही बता दिया गया है।’ लीलावती अस्पताल में भर्ती सैफ अली खान को देखने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी पहुंची। वहीं परिवार के सदस्य पहले से ही अस्पताल पहुंच चुके थे। उन्हें ICU में रखा गया है।
इसे भी पढ़ें :भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों के नामों का किया ऐलान… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :दुनिया का सबसे आबादी वाला शहर बना प्रयागराज, ठंड भी डिगा नहीं सकी…
इसे भी पढ़ें :केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा गिफ्ट…
इसे भी पढ़ें :आठवीं क्लास तक की छुट्टियां बढ़ाने का ऐलान…
इसे भी पढ़ें :गलत था इरादा, हथियार के साथ धरा गये 7, क्या बोले SP… देखें वीडियो








