- बातचीत के लिए चार सदस्यों की कमेटी गठित
नयी दिल्ली : नए कृषि कानूनों को चुनौती देने वाली अर्जियों पर Supreme court में मंगलवार को दूसरे दिन भी सुनवाई की गई। कोर्ट ने तीनों कानूनों के अमल में लाने पर रोक लगा दी। कोर्ट की ओर से इस मुद्दे पर वार्ता के लिए 4 सदस्यों की कमेटी भी बनाई गई है।
कमेटी के सदस्य : भूपेंद्र सिंह मान, भारतीय किसान यूनियन, डॉ प्रमोद कुमार जोशी, इंटरनेशनल पॉलिसी हेड, अशोक गुलाटी, एग्रीकल्चर इकोनॉमिस्ट, अनिल घनवत, शेतकरी संघटना, महाराष्ट्र।
इसे भी पढ़ें : चंदवे Railway ट्रैक के पास मिला युवती का कटा हुआ सिर
कमेटी के सामने पेश होने से किसानों का इनकार
उल्लेखनीय है कि इससे पहले बहस के दौरान याचिकाकर्ता वकील एमएल शर्मा ने कहा- सुप्रीम कोर्ट की तरफ से बनाई जाने वाली कमेटी के सामने पेश होने से किसानों ने इनकार कर दिया है। किसानों का कहना है कि कई लोग चर्चा के लिए आ रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री सामने नहीं आ रहे। इस पर चीफ जस्टिस एस ए बोबडे ने कहा- प्रधानमंत्री को नहीं बोल सकते, इस मामले में वे पार्टी नहीं हैं।
इसे भी पढ़ें : Patratu Dam में हाथ-पैर बंधा मेडिकल की छात्रा का मिला शव








