UP : यूपी के मैनपुरी में बीच सड़क एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी और बाइक सवार युवक के बीच पहले तीखी बहस हुई और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। वायरल वीडियो में दोनों एक-दूसरे से उलझते नजर आ रहे हैं। कुछ ही देर में युवक पुलिसकर्मी को घूंसा मारता दिखाई देता है। इसके बाद पुलिसकर्मी युवक को पकड़कर सड़क पर गिराता है और दोनों के बीच मारपीट शुरू हो जाती है। खबर है कि विवाद की शुरुआत बाइक सवार युवक और ट्रैफिक पुलिसकर्मी के बीच किसी बात को लेकर हुई थी। बहस बढ़ती गई और माहौल गर्म हो गया। युवक का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उसके साथ गलत तरीके से बात की और गाली-गलौज की। इसी दौरान युवक ने पुलिसकर्मी को घूंसा मार दिया। इसके बाद जो हुआ, वह कैमरे में कैद हो गया।
बीच सड़क युवक को पटकने का VIDEO
वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी युवक को पकड़कर जमीन पर गिराता दिखाई देता है। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई होती है। घटना के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ भी जुट गई। इसी बीच किसी व्यक्ति ने मोबाइल से पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रही मारपीट ने लोगों के बीच चर्चा छेड़ दी है कि आखिर सड़क पर विवाद की नौबत इतनी जल्दी क्यों आई? घटना के बाद पुलिस की ओर से कार्रवाई की बात सामने आई है। रिपोर्टों के मुताबिक, पुलिसकर्मी की शिकायत के आधार पर बाइक सवार युवक और उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि Kohramlive.com नहीं करती है।
मैनपुरी ब्रेकिंग
चालान काटने को लेकर ट्रैफिक सिपाही और युवक में मारपीट, वर्दी फाड़ी.
कोतवाली थाना क्षेत्र में नुमाइश के पास चालान काटने को लेकर ट्रैफिक सिपाही और एक युवक के बीच विवाद
देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया
आरोप है कि युवक ने ट्रैफिक सिपाही के साथ हाथापाई करते… pic.twitter.com/vDnyR7iesp
— JITENDRA GAUTAM (@jitendranews11) August 29, 2026







