Dhanbad : इकरार और फिर तकरार के बाद निशा कुमारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। संदेही गुनाहगार टाटा म्युचुअल फंड के मैनेजर नीरज आनंद को अरेस्ट कर लिया गया। हत्या में इस्तेमाल चाकू को भी बरामद कर लेने का दावा किया गया है। धनबाद के बैंक मोड़ में श्रीराम प्लाजा में चल रहे टाटा म्युचुअल फंड के दफ्तर में बीते रविवार को निशा की डेड बॉडी मिली थी। प्रेम-प्रसंग और फिर हुये आपसी विवाद के चलते निशा की हत्या कर दी गई थी। इस बात का खुलासा आज धनबाद के DSP अरविंद कुमार बिनहा ने किया। लगभग 27 साल की निशा टाटा म्युचुअल फंड में कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करती थी। वह शादीशुदा थी। उसकी शादी रांची में हुई थी। वहीं, संदेही कातिल मैनेजर नीरज आनंद भी शादीशुदा है। मारी गई निशा धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र के मनईटाड़ बस्ती में रहती थी।
DSP बिनहा ने खुलासा किया कि इस वारदात को धनबाद के SSP ने बेहद गंभीरता से लिया था। कांड का खुलासा करने के लिये एक स्पेशल टीम बनाई गई थी। गठित टीम टेक्निकल सेल की मदद से संदेही हत्यारे नीरज आनंद को अरेस्ट कर लिया। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। हत्या कब, कैसे और क्यों की गई, इस बिंदु पर तफ्तीश जारी है।
इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े बैंक में चली गो*लियां, हुआ बड़ा कांड…
इसे भी पढ़ें :शानदार होगी गणतंत्र दिवस की झांकी, करतब दिखाएंगे 51 एयरक्राफ्ट
इसे भी पढ़ें :शांक्सी वाई-8 प्लेन रनवे से फिसला, 14 लोग थे सवार…
इसे भी पढ़ें :रांची समेत इन जिलों में बारिश…
इसे भी पढ़ें :अयोध्या जाने के लिये झारखंड से चार स्पेशल ट्रेन
इसे भी पढ़ें :राममय हो गयी राजधानी
इसे भी पढ़ें :CRPF पर गोंदा थाने में FIR… जानें
इसे भी पढ़ें :सीएम हेमंत ने 2500 युवाओं को दिया ऑफर लेटर, क्या बोल गये… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :चतरा में उग्रवादियों ने दो पोकनेन फूंका, पर्चा छोड़ दी धमकी
इसे भी पढ़ें :BCCI ने WPL 2024 का जारी किया शेड्यूल… देखें
इसे भी पढ़ें :शांक्सी वाई-8 प्लेन रनवे से फिसला, 14 लोग थे सवार…
इसे भी पढ़ें :मां के सामने जवान बेटे को पहले पीटा, फिर दे दी खौफनाक मौ*त… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :पति से हुआ तलाक, देवर निकला बड़ा जल्लाद… जानें








