राजधानी में गश्ती पर निकली पुलिस पर फा’यरिंग

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची में अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला खलारी इलाके का है, जहां रविवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर नकाबपोश अपराधियों ने फायरिंग कर दी। इस वारदात में खलारी थाना के हवलदार राम शरीक शर्मा के पैर में गोली लगी। उन्हें रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। खलारी के थानेदार जयदेव टोप्पो के अनुसार पुलिस टीम नियमित गश्त और चेकिंग कर रही थी, तभी दो संदिग्ध युवक दिखाई दिये। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन पास खड़ी सफेद कार में बैठे अपराधियों ने अचानक गोलियां चला दीं। अफरातफरी के बीच हमलावर मौके से फरार हो गये। फरार अपराधियों और उनकी कार की पहचान के लिए CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जून का पहला सप्ताह : सभी 12 राशियों का हाल… जानें

KohramLive Desk : जून महीने का पहला सप्ताह कई...

सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...

अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...