Ranchi : कार से पत्नी और दो रिश्तेदारों के साथ जा रहे राहुल पर नामकुम के सदाबहार चौक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इल्जाम है कि पल्सर सवार दो अपराधियों ने राहुल और उनकी पत्नी को टारगेट कर तीन गोलियां दागी। इस हमले में सभी बाल-बाल बच गये। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी डोरंडा की तरफ भाग निकले। घटना के बाद कार सवार सभी लोग दहशत में आ गये। भागे-भागे नामकुम थाना पहुंचे और पुलिस को पूरी बात बताई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
राहुल नगड़ी का रहनेवाला है। उसने बताया कि अपनी पत्नी और दो रिश्तेदारों के साथ अपनी फॉर्च्यूनर कार से चटकपुर जा रहा था। इसी दौरान सदाबहार चौके के नजदीक हवा भराने के लिए कार चालक ने जैसे ही गाड़ी रोकी। उसी दौरान पीछे से आए पल्सर बाइक सवार दो अपराधियों ने उसे और उसकी पत्नी को टारगेट कर फायरिंग की। हालांकि इस मामले में कुछ और बात सामने आ रही है। गहराई से मामले की जांच की गई तो चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :RBI ने तीन कोऑपरेटिव बैंकों पर लगाया जुर्माना, जानें कौन हैं ये बैंक
इसे भी पढ़ें :बिहार में अब हेलिकॉप्टर से खोजे जा रहे शराब के अड्डे, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :ED की गिरफ्त में नवाब मलिक, जानिए पूरा मामला
इसे भी पढ़ें :पुलिस वैन ने युवक को रौंदा, फिर ग्रामीणों ने जो किया…
इसे भी पढ़ें :LPG ग्राहकों के लिए तगड़ा झटका! दोगुनी हो सकती है रसोई गैस की कीमत
इसे भी पढ़ें :RBI Alert : अगर आप प्रीपेट वॉलेट करते हैं इस्तेमाल तो हो जाइए सावधान
इसे भी पढ़ें :SBI ALERT! पैसे के लिए QR कोड नहीं करें स्कैन, वरना हो जाएंगे कंगाल
इसे भी पढ़ें :रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के लिए लॉन्च किया नया ऐप, तुरंत कंफर्म होगी सीट












