Palamu : पलामू की धरती एक बार फिर नक्सली गोलियों की गूंज से कांप उठी। रविवार की देर शाम नावाजयपुर थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण साइट पर अचानक दो बाइक पर सवार पांच नक्सली पहुंचे। खुद को TSPC (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) का सदस्य बताते हुये अंधाधुंध फायरिंग की और फिर अंधेरे में गायब हो गये। सूत्रों के अनुसार, नक्सली सड़क निर्माण कंपनी पर लेवी का दबाव बनाने आये थे। खुद को सबजोनल कमांडर नगीना का दस्ता बताकर उन्होंने दहशत फैलाने के लिये हवाई फायरिंग की। गोलीबारी की सूचना मिलते ही नावाजयपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।










