Hazaribagh : स्वर्ण व्यवसायी मिंटू सोनी की दुकान में 3 नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग और लुटपाट की। उनकी दुकान गीतांजलि ज्वेलर्स हजारीबाग के सदर थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी रोड में है। घटना के संबंध में दुकानदार मिंटू सोनी ने बताया कि बीती रात करीब 9 बजे दुकान बढ़ाने के समय 3 नकाबपोश बदमाश हथियार के साथ दुकान के अंदर घुसे। उस वक्त दुकान में उनके साथ स्टाफ मौजूद थे। डराने के मकसद से उन्होंने 2 राउंड फायरिंग भी की। इसके बाद सामने शोकेस में रखी ज्वेलरी लूट ली। फायरिंग की आवाज पर जब अगल-बगल के लोगों को आता देख वे भाग निकले। लूटे गये गहने आर्टिफिशियल थे। बदमाशों की हरकत से वे नौसीखिये लग रहे थे। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV में कैद हो गई। 8 दिन पहले भी इस दुकान का ताला टूटा मिला था।
घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। खबर पाकर हजारीबाग SP अरविंद कुमार सिंह, फॉरेंसिक टीम और कई आला पुलिस अधिकारी स्पॉट पर पहुंचे। पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी अपराधी कानून के शिकंजे में होंगे।
इसे भी पढ़ें :लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का होगा ऐलान… जानें कब
इसे भी पढ़ें :अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती… देखें
इसे भी पढ़ें :कांग्रेस को झटका, अब इस विधायक ने छोड़ी पार्टी…
इसे भी पढ़ें :पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार…
इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें अपने शहर का दाम…
इसे भी पढ़ें :किस पार्टी को कितना मिला चंदा… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :अंबा प्रसाद के घर 35 लाख कैश मिलेः ED॥ कोई कैश नहीं मिला, एक गाड़ी छोड़ मेरे नाम कुछ नहींः अंबा
इसे भी पढ़ें :“क्यों नहीं, एक ही बार सबको बुलाकर चीप देता”… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :रांची-वाराणसी वंदे भारत को हरी झंडी, देश को मिली 10 नई ट्रेनें…
इसे भी पढ़ें :MLA अम्बा प्रसाद के यहां ED ने दी दबिश… देखें
इसे भी पढ़ें :हजारीबाग में एन*काउंटर, 3 नक्सली अरेस्ट, क्या-क्या मिला… जानें
इसे भी पढ़ें :झारखंड में स्टूडेंट्स को CM ने दी बड़ी सौगात… देखें






