spot_img
spot_img

प्यार के द्वार पर लगा ली आ’ग, भयावह…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : रोहतास के डेहरी इलाके में मंगलवार की सुबह एक प्रेम कहानी ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। एक युवक, जो कभी सपनों में अपनी प्रेमिका के साथ जिंदगी बसाने की चाह रखता था, उसी के घर के सामने खुद में आग लगा बैठा। लपटों में जलते हुये उसकी चीखें गूंज उठीं, और देखते ही देखते उसकी जिंदगी राख में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शी रामाकांत दुबे बताते हैं कि “सारा शरीर आग में लिपटा था, हम दौड़े, पर बचा न सके।” प्यार की ये कहानी यूं ही शुरू नहीं हुई थी। छह महीने पहले दोनों दिल एक-दूसरे पर फ़िदा होकर घर से भाग निकले थे। पर समाज, रिश्तेदार और ‘इज़्ज़त’ के बंधन ने फिर उन्हें अलग कर दिया। लड़की की शादी कहीं और तय हो चुकी थी, और यही खबर शायद उस बेचैन दिल को तोड़ गई। लड़के के पिता की आंखों में आंसू थे, पर शब्दों में दर्द और गुस्सा “मेरे बेटे को जलाकर मारा गया है। जिस घर की लड़की पर वो जान न्योछावर करता था, वहीं से उसे मौत मिली।” घटना के बाद पुलिस ने FSL टीम के साथ जांच शुरू कर दी है। मौके से मिली टूटी चूड़ी, लाइटर और डंडा इस रहस्य को और गहरा कर रहे हैं। पुलिस अभी तय नहीं कर पा रही कि ये खुदकुशी थी या साजिश, पर एक बात साफ है— प्यार ने फिर एक जान ले ली, और पीछे छोड़ गया सन्नाटा, सवाल और स्याह सच की गंध।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

15 जून से इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य…

Kohramlive : आसमान में ग्रहों की चाल बदलने वाली...

ग्रेजुएट युवाओं के लिये SBI, BoB और सेंट्रल बैंक में निकली बंपर वैकेंसी…

Kohramlive : बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख...

अफसर बनने का बेहतरीन मौका, सैलरी डेढ़ लाख तक…

Kohramlive : सेंट्रल नौकरी की चाहत रखने वाले लोगों...

संडे स्पेशलः जन्म से मृत्यु तकः डर की डोर से बंधी जिंदगी…

Kohramlive : सुबह की पहली किरण के साथ जब...

अकेलेपन की दवा बनी AI गुड़िया, बुजुर्गों की जिंदगी में घोल रही अपनापन…

Kohramlive : बढ़ती उम्र के साथ सबसे बड़ी चुनौती...