Ranchi : एंटी करप्शन ब्यूरो यानी ACB रांची की ASP निशा मुर्मू के घर में आग लग गई। उनका घर कांके रोड के मिशन गली में है। धधकती आग की चपेट में आकर लाखों रुपये के सामान जलकर राख हो गये। ASP निशा मुर्मू ने मीडिया को बताया कि उनके घर के पहले तल्ले पर एक कमरे में अचानक आग लग गयी। आग उनके ही कमरे में लगी थी, इस आग से उनके कमरे में रखें सभी सामान जलकर राख हो गये। बगल के कमरे में भी कुछ सामान जले हैं। गनीमत यह रही कि धधकती आग की लपटें ग्राउंड फ्लोर तक नहीं पहुंची। करीब 1 घंटे के मशक्क के बाद धधकते आग पर काबू पाया जा सका। आग कैसे लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
इसे भी पढ़ें :UIDAI में डेढ़ लाख तक मिलेगी सैलरी, फ्री में करें अप्लाई…
इसे भी पढ़ें :दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पहुंचे रांची… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :यूपी बोर्ड ने जारी किया 10वीं,12वीं का रिजल्ट…यहां करें चेक
इसे भी पढ़ें :दिल्ली और हैदराबाद में होगी टक्कर, टॉप 4 में है… जानें
इसे भी पढ़ें :दिग्गज कांग्रेस नेता ने थामा BJP का दामन
इसे भी पढ़ें :बड़ा कदमः दो हजार कर्मचारियों को निकाला…
इसे भी पढ़ें :सलमान खान नजर आ सकते हैं ‘सिकंदर’ में, शूटिंग अगले महीने से…









