Ranchi : वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया पर ICC की गाज गिरी है। न्यू चंडीगढ़ में खेले गये तीसरे वनडे में धीमी ओवर गति के लिये भारत और वेस्टइंडीज, दोनों पर जुर्माना लगाया गया है। ICC के मुताबिक भारत ने तय समय में 4 ओवर कम किये। इसके चलते टीम पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगा। वहीं, वेस्टइंडीज को निर्धारित गति से 2 ओवर पीछे पाया गया और उस पर 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। दोनों टीमों के कप्तानों ने अपनी गलती मान ली और जुर्माना स्वीकार कर लिया। इसलिये मामले में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।
दिलचस्प बात यह है कि इसी मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत का 3-0 से क्लीन स्वीप करने का सपना तोड़ दिया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 351 रन बनाये थे। केएल राहुल ने नाबाद 129 रन ठोके, लेकिन शाई होप के शतक के दम पर वेस्टइंडीज ने 48.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। वेस्टइंडीज की यह जीत वनडे में उसका सबसे बड़ा रन चेज भी रही। भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की।





