Bihar : बिहार विधानसभा में वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने आज वित्तीय वर्ष 2025-26 का तृतीय अनुपूरक बजट सदन में पेश किया। कुल प्रस्तावित राशि ₹12,165.43 करोड़ है। इसमें वार्षिक स्कीम मद के लिए ₹9,586.39 करोड़ और स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय के लिए ₹2,579.04 करोड़ रखा गया है।
मुख्य प्रावधान इस प्रकार हैं
केंद्र प्रायोजित स्कीम:
आंगनबाड़ी पोषण-2: ₹633.63 करोड़
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना: ₹122.00 करोड़
समग्र शिक्षा अभियान: ₹41.81 करोड़
राज्यांश स्कीम:
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन: ₹1,184.00 करोड़
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण): ₹1,013.00 करोड़
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना: ₹192.00 करोड़
राज्य स्कीम मद (मुख्य प्रावधान):
बिहार औद्योगिक प्रोत्साहन नीति 2016: ₹1,700 करोड़
मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना: ₹1,100 करोड़
मेडिकल कॉलेज और अस्पताल निर्माण: ₹862.50 करोड़
पंचायत सरकार भवन निर्माण: ₹500 करोड़
सड़क और पुल निर्माण: ₹400 करोड़
विद्युत बिल भुगतान (पंचायती राज विभाग): ₹298.27 करोड़
पुलिस भवन निर्माण और भू-अर्जन: ₹233.35 करोड़
ग्रामीण जलापूर्ति योजना: ₹100 करोड़
पिछड़ा/अति पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति: ₹100 करोड़
स्टेडियम एवं खेल संरचना निर्माण: ₹100 करोड़
मुफ्त बिजली एवं सब्सिडी:
मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना (125 यूनिट मुफ्त): ₹349.20 करोड़
शहरी विद्युत बिल भुगतान: ₹425.99 करोड़
अन्य प्रमुख प्रावधान:
विभागीय वेतन: ₹550.17 करोड़
दवा भंडार: ₹244.96 करोड़
जल संसाधन विभाग अनुरक्षण/मरम्मत: ₹50 करोड़
सड़कों के अनुरक्षण (OPRMC): ₹150 करोड़
बजट पर आगे सदन में चर्चा के बाद ही स्वीकृति दी जाएगी।










