spot_img
spot_img

ITR फाइल कर रहे हैं तो वित्त मंत्रालय का आदेश जान लीजिए, नियमों में हुआ बड़ा बदलाव!

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : वित्‍त वर्ष 2021-22 (Finnacial Year 2021-22) या एसेसमेंट ईयर 2022-23 (AY 2022-23) का इनकम टैक्‍स रिटर्न (ITR) भरने की आखिरी तारीख नजदीक है। 15 जून 2022 से शुरू होकर आईटीआर का सिलिसिला 31 जुलाई तक चलेगा। अब यह तिथि नहीं बढ़ेगी। अगर तय तारीख तक आपने आईटीआर फाइल नहीं किया तो आपको लेट फीस के साथ इनकम टैक्‍स फाइल करना होगा। इसके लिए  5000 रुपये की लेट फीस के साथ ITR करने का ऑप्‍शन है। अगर आप भी टैक्स पेयर हैं तो आपके लिए ये खबर बहुत जरूरी है। सरकार ने टैक्स रिटर्न भरने के नियमों में बदलाव कर दिया है। दरअसल, वित्त मंत्रालय ने ज्यादा लोगों को टैक्स ब्रैकेट में लाने के लिए इनकम टैक्स फाइलिंग का दायरा बढ़ा दिया है।

बता दें कि कुछ समय पहले वित्त मंत्रालय ने नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी। इस नोटिफिकेशन के अनुसार, अब अलग इनकम ग्रुप और आय वाले लोगों को भी इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करना होगा। नए नियम के तहत अब ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों को टैक्‍स के दायरे में लाया जा सकेगा। ये नए नियम 21 अप्रैल से प्रभावी माने जाएंगे। नए नियम के अनुसार, अगर किसी कारोबार में बिक्री, टर्नओवर या इनकम 60 लाख से ज्‍यादा है तो कारोबारी को रिटर्न फाइल करना होगा।  अगर किसी नौकरीपेशा की कमाई सालाना 10 लाख रुपये से अधिक है तो भी उन्हें ITR दाखिल करना होगा। TDS और TCS की रकम एक साल में अगर 25,000 रु से ज्‍यादा है तब भी इनकम टैक्‍स रिटर्न फाइल करना होगा। आपको बता दें कि 60 साल या उससे ज्‍यादा उम्र के टैक्‍सपेयर्स के लिए TDS+TCS की लिमिट 50,000 रुपये ही रखी गई है।

 ITR बैंक डिपॉजिट पर भी लगेगा

नए नोटिफिकेशन के अनुसार, बैंक सेविंग्‍स अकाउंट में जमा रकम 1 साल में 50 लाख या इससे ज्‍यादा है, तो ऐसे डिपॉजिटर्स को भी अपना टैक्‍स रिटर्न फाइल करना होगा। 21 अप्रैल से नए नियम लागू माने जाएंगे। सरकार का मानना है कि नए बदलावों से इनकम टैकस फाइलिंग का दायरा बढ़ेगा और ज्‍यादा से ज्‍यादा होगों को टैक्‍स नेट में आया जा सकेगा।

इसे भी पढ़ें : पुण्‍यतिथि आज : कलाम ने जब कहा था, तीन बच्‍चों के पिता’, जानें कौन थे तीन बच्‍चे   

इसे भी पढ़ें :बड़ा हादसा : यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, मचा कोहराम

इसे भी पढ़ें :वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं KL RAHUL

इसे भी पढ़ें :CWG 2022 में भारत को बड़ा झटका, चोट के कारण नहीं खेल सकेंगे नीरज चोपड़ा

इसे भी पढ़ें :बिहार-झारखंड में फिर लहराया Reliance Jio का परचम, मई में जोड़े सवा 5 लाख से ज्यादा कस्‍टमर

इसे भी पढ़ें :प्रेमिका ने प्रेमी के बाप से रचाई शादी, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें :मार्केट में जल्‍द आ रहा Motorola का फोल्डेबल Smartphone, जानें कीमत और खासियत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...

एलन मस्क बने दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर…

Kohramlive : दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क...

क्या आपकी गाड़ी झेल पायेगी नया ईंधन… सच्चाई जानें

Delhi : देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर...