spot_img

शराब के कारण बीवी से लड़ाई, युवक ने गुस्से में फांसी लगाई

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • बेटे ने सुबह में देखी पिता की फंदे से झूलती लाश
  • बीवी के दुपट्टे का ही फंदा बनाकर झूल गया

पलामू : शराब के कारण विवाद। देर रात बीवी से हुई लड़ाई। गुस्से में आकर युवक ने लगा ली फांसी और दे दी जान। बीवी के दुपट्टे से ही बनाया फांसी का फंदा। सुबह-सुबह सात साल के बेटे ने देखी फंदे झूलती पिता की लाश। इसके बाद घर के लोग आ गए सकते में। युवक घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था।

शराब पीकर रात में आया था घर

यह वाकया हुआ है डालटनगंज के आबादगंज में। मृतक युवक का नाम राहुल कुमार था। वह अपनी मां, पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था। युवक टेंट हाउस में काम करता था। उसे शराब पीने की बुरी आदत थी। देर रात भी राहुल शराब पीकर घर आया। इसके बाद पत्नी के साथ झगड़ा हो गया। फिर गुस्से में आकर उसने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। घरवालों ने सोचा कि वह नशे में सो गया होगा।

इसे भी पढ़ें : RamnikRanchi बनानी है तो कहीं कचरा दिखे डायल करें 2200011

घर में मच गई अफरा-तफरी

सुबह में जब देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो खिड़की तोड़कर बेटे को अंदर भेजा गया। तब लड़के ने इसकी खबर सबको दी। इसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घरवालों से पूछताछ की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : कोतवाली और सुखदेवनगर थाना प्रभारी Suspend, डीजीपी ने कही ये बात…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...