kohramlive desk : खून में ऑक्सीजन लेवल की कमी कोविड-19 के सबसे खतरनाक कॉम्प्लीकेशन में से एक माना जा रहा है। यह सही भी है। वायरल इंफेक्शन से बचने के लिए लगभग हर किसी को ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत है। ऐसे में एक तरफ जहां तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं और हॉस्पिटल में मरीजों को बेड तक नहीं मिल पा रहा है, वहीं दूसरी ओर ऑक्सीजन को सिक्योर करके रखना भी एक बड़ी चुनौती बन गई है।
Read More : कोरोना से सहायक निदेशक मेघना रूबी कच्छप की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
आक्सीजन कान्सनट्रेटर्स का उपयोग बढ़ा
ऑक्सीजन की कमी के चलते ऑक्सीजन कॉन्सनट्रेटर्स का उपयोग काफी बढ़ गया है। लगभग सभी शहरों में मरीज इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे बुरे हालात में ऑक्सीजन कॉन्सनट्रेटर्स एक जीवन रक्षक बनकर उभर सकता है।’
Read More : अमित शाह ने TMC पर साधा जोरदार निशाना
क्या है ऑक्सीजन कॉन्सनट्रेटर्स
ऑक्सीजन कॉन्सनट्रेटर्स ऑक्सीजन सिलेंडर्स की जगह इस्तेमाल किए जाने वाला एक उपकरण है, जिसका उपयोग दो प्रमुख कारणों से किया जाता है। पहला, मरीज को सांस में तकलीफ के वक्त ऑक्सीजन थैरेपी देने के लिए और दूसरा, शरीर की प्रॉपर फंक्शनिंग के लिए।
Read More : केंद्रीय मंत्री डॉ Jitendra Singh हुए कोरोना पॉजिटिव
कैसे करता है काम
ऑक्सीजन कॉन्सन्टेटर्स ठीक उसी तरह काम करते हैं जैसे शरीर के लिए ऑक्सीजन की जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन टैंक्स करते हैं। इसमें कैनुला, ऑक्सीजन मास्क और एक नसल ट्यूब होती है. हालांकि ऑक्सीजन सिलेंडर का प्रयोग जहां निश्चित समय के लिए ही किया जा सकता है। ऑक्सीजन कॉन्सन्टेटर्स आस-पास की हवा को इकट्ठा करके ऑक्सीजन बनाते हैं।










