spot_img
spot_img

धान रोपने गई थी खेत, फिर घर नहीं लौटी बहिन… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Shankar Sahu) : राजधानी रांची के लापुंग में एक नाबालिक लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई। लगभग 14 साल की इस लड़की को पत्थर से कुचकर मारा गया। आशंका जतायी जा रही है कि मरने से पहले लड़की का रेप किया गया। उसकी लाश लापुंग के जमाकेल गांव में मिली। लड़की के मारे जाने की फैली खबर के बाद गांव में सनसनी फैल गई। बेड़ों के डीएसपी रजत मणिक बाखला और लापुंग के थानेदार त्रिपुरारी कुमार मौके पर पहुंचे। हत्यारों को खोज निकालने के मकसद से पुलिस डॉग स्क्वाड और FSL टीम की मदद ले रही है। वहीं टेक्निकल सेल की मदद लेकर पुलिस हर बिन्दु पर गहराई से तहकीकात कर रही है।

डीएसपी बाखला का कहना है कि उक्त लड़की अपनी बहिन के साथ गांव से लगभग 1 किलोमीटर दूर खेत में धान रोपने गई थी। वहीं साथ में गाय बैल ले जाकर चरा रही थी। शाम होने पर लड़की ने अपनी छोटी बहिन से कहा… तुम गाय बैल लेकर घर चली जाओ, थोड़ा सा रोपा बाकी है, उसे पूरा कर हम घर आ जाएंगे। आशंका जतायी जा रही है कि शाम 7 बजे के करीब खेत से 100 मीटर दूर एक सुनसान जगह पर लड़की को ले जाया गया। लड़की के साथ पहले रेप किया गया और फिर गमछा से गला घोंट उसे मार डाला गया। साक्ष्य और सबूत मिटाने के इरादे से लड़की का चेहरा भारी भरकम पत्थर के कूच दिया गया, ताकि उसकी पहचान ना हो सके। इधर आज यानि रविवार की सुबह कुछ लोगों की नजर लड़की की डेड बॉडी पर पड़ी। उसकी लाश को एक झाड़ी में फेंक दिया गया था।

इसे भी पढ़ें : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान, तीनों सेनाओं की संयुक्त थिएटर कमान स्थापित करेगा भारत

इसे भी पढ़ें : 25-50 फीट नहीं एक हजार फीट खाई में गिरी एसयूवी कार, देखें क्या हुआ हाल

इसे भी पढ़ें : सांप ने तालिब का क्‍या कर दिया हाल, देखें फिर कैसे सपेरे की बीन पर लहराई

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...

जब मुख्यमंत्री नहीं, एक पिता बोले…

Ranchi : सामने आया, जिसने लोगों के दिलों को छू...

घर के बाहर से उड़ा ले गये स्कूटी, लेकिन…

Ranchi : घर के बाहर खड़ी स्कूटी को चुराने वाले...

इस स्कूल में पुलिस की खास पाठशाला… जानें

Ranchi : किताबों की पढ़ाई के साथ-साथ जिंदगी की...