spot_img
spot_img
spot_img

करम डाली के साये तले मनाया परंपरा और प्रकृति का महोत्सव

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची महिला महाविद्यालय (साइंस ब्लॉक) के आदिवासी छात्रावास परिसर में जब करम पूजा महोत्सव-2025 की धुन बजी, तो आसमान तक झूम उठा। CM हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने शामिल होकर इस उत्सव को सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि झारखंड की आत्मा का जश्न बना दिया। करम डाली के समक्ष शीश नवाकर CM ने समस्त झारखंडवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उनकी आवाज गूंजी “करम पर्व हमारी विशिष्ट संस्कृति, सभ्यता और जीवनशैली का प्रतीक है। हमें इस परंपरा को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाना है।”

मौसम की परवाह नहीं, परंपरा अटूट

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी बहनें हर वर्ष बारिश, तूफान या गर्मी की परवाह किये बिना करम महोत्सव को हर्ष और उल्लास के साथ निभाती रही हैं। यही प्रकृति के साथ हमारे अटूट रिश्ते की मिसाल है। यह पर्व सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते की पवित्रता, सामाजिक समरसता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। CM ने कामना की कि आने वाली पीढ़ियां भी इस परंपरा को श्रद्धा और सद्भाव से आगे बढ़ाती रहें। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मंत्री झारखंड सरकार शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक कल्पना सोरेन समेत कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने उत्सव को और यादगार बना दिया।

इसे भी पढ़ें : रिनपास का सौ साल का सफर, जख्मों पर मरहम लगाने की तपस्या

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...