spot_img
spot_img
spot_img

महिला कांस्‍टेबल ने CRPF DIG और इंस्‍पेक्‍टर पर लगाया रेप का आरोप, गिरी गाज  

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्‍ली : एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सीआरपीएफ अफसरों ने महिला कांस्टेबल को घर लाकर 3 दिन तक उसके साथ गैंगरेप किया। मामले के खुलासे के बाद सीआरपीएफ ने यौन उत्पीड़न और रेप के आरोप में डीआईजी और एक इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है।

Read More : महिला कांस्‍टेबल ने CRPF DIG पर लगाया रेप का आरोप, कहा- नहाने समय ली तस्‍वीर…चलाता है सेक्‍स रैकेट

प्रारंभिक जांच में डीआईजी चीफ स्पोर्ट्स ऑफिसर खजान सिंह और टीम के कोच इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह को दोषी पाया गया। जानकारी के मुताबिक, तीस साल की CRPF में कांस्टेबल के पद पर तैनात महिला ने डीआईजी खजान सिंह और इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह पर रेप का मामला दिसंबर 2020 को ही दर्ज कराया था। मामले को सीआरपीएफ ने काफी गंभीरता से लेते हुए उसकी जांच शुरू कर दी थी। अब दोषी पाए जाने पर दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

Read More : देखिए, कैसे क्रिकेटर बनने की चाह में बन गया शार्प शूटर तौकिर

बताया जा रहा है कि महिला कांस्टेबल अर्धसैनिक बल के लिए खेलते हुए कई पदक जीत चुकी है. महिला कांस्टेबल ने डीआईजी चीफ स्पोर्ट्स ऑफिसर (CSO) खजान सिंह और टीम के कोच इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह पर रेप, यौन उत्पीड़न और धमकी देने का आरोप लगाया है.

महिला कांस्टेबल का कहना है कि अक्टूबर और नवंबर 2014 में, उसे वसंत कुंज के एक फ्लैट में ले जाया गया। जहां आरोपी खजान और सुरजीत सिंह ने उसके साथ तीन दिनों तक बलात्कार किया। 31 अक्टूबर 2014 और 2 नवंबर 2014 को फिर से खजान सिंह और सुरजीत सिंह ने मेरे साथ बलात्कार किया। इसके बाद 1 नवंबर 2014 को सुरजीत सिंह ने मेरे साथ बलात्कार किया।

Read More : इनोवा के अंदर ही बना रखी थी तिजोरी, सोना-चांदी और कैश ढूंढ़ते रह गये अपराधी

डीआईजी खजान के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वह अर्जुन पुरस्‍कार समेत कई अवार्ड से सम्‍मानित हैं। 1984 में उन्‍हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर काफी सफलता हासिल की है। 100 मीटर फ्रीस्टाइल का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है। वे 1984 से 1989 के बीच दक्षिण एशियाई खेलों में कई स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुके हैं। वर्तमान में वे सीआरपीएफ की स्पोर्टस यूनिट इंचार्ज हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...