spot_img

बेखौफ अपराधी, दिन दहाड़े राजधानी में बड़ी वारदात

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। 3 अपराधियों ने लगभग 13 लाख रुपये लूट लिये, वहीं होटल व्यवसायी सुमित को गोली मार दी। आनन-फानन में घायल सुमित को अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। यह दुस्साहसिक वारदात रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र से सामने आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है। वहीं अपराधियों की धड़-पकड़ के लिये जगह-जगह नाकेबंदी की गई है।

जानकारी के मुताबिक होटल संचालक सुमित के होटल लोटस के नीचे ICICI बैंक है। खबर है कि उनका एक करीबी आज बैंक में 13 लाख रुपये जमा कराने के लिये गया था। तभी होटल के पास ही कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और पैसों से भरा बैग छीनने लगे। इस बात की भनक लगते ही होटल व्यवसायी सुमित वहां पहुंच गये। इल्जाम है कि प्रतिरोध करने पर अपराधियों ने उन्हे गोली मार दी। वहीं पैसों से भरा बैग लूटकर फरार हो गये।

मामले में रांची के सीनियर एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि रांची के पंडरा इलाके में एक शख्स को गोली मारने की खबर मिली है। वो खतरे से बाहर है। अपराधी लूट के मकसद से आये थे। विरोध करने पर उन्होंने व्यवसायी सुमित को गोली मार दी। प्रथम दृष्ट्या लगभग 15 लाख की लूट की बात सामने आई है।

इसे भी पढ़ें :देवघर में भोलेबाबा के शीघ्र दर्शन कूपन की बढ़ी कीमत… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें

इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…

इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…

इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला

इसे भी पढ़ें :पहाड़ों का सीना चीर यहां सब हो रहे मालामाल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :नाले में गिरी बस, मची चीख-पुकार

इसे भी पढ़ें :देवघर में भोलेबाबा के शीघ्र दर्शन कूपन की बढ़ी कीमत… जानें क्यों

spot_img

Related articles:

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में आज अचानक मौसम ने अपना...

चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में...