RANCHI : नौकरी की चाह में एग्जाम लिख देने वाले और तैयारी में जुटे युवाओं में नौकरी का अवसर खोने का डर है। युवा अपने गुस्से का इजहार भी खूब कर रहे हैं। सड़कों पर उतरे गुस्साये युवाओं में हाय-तौबा मचा है। वो 15 दिनों के अंदर संवैधानिक नियोजन नीति बनाने को लेकर शोर मचा रहे हैं। वहीं इसे लेकर सरकार भी धीर-गंभीर है। युवाओं को आश्वस्त किया जा रहा है। यहां याद दिला दें कि राज्य सरकार द्वारा बनाई गई नियोजन नीति को हाई कोर्ट ने असंवैधानिक करार देते हुये खारिज कर दिया है। इसके बाद राज्य में हजारों पदों पर होने वाली नियुक्ति पर ग्रहण लग गये। युवाओं का इल्जाम है कि सरकार ने ऐसी नियोजन नीति बनाई कि वह रद हो गई।
युवाओं की नौकरी की उमर निकल रही है। बुधवार को राज्य के अलग-अलग जिलों से युवाओं ने विधानसभा के पुराने भवन के पास इकट्ठा होकर जोरदार प्रदर्शन किया। तब मौके पर पहुंचे सरकार के कई प्रतिनिधियों ने छात्र-छात्राओं को भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द कोई न कोई रास्ता निकाला जायेगा। वहीं परीक्षाएं जल्द से जल्द कराई जायेगी। वहीं हजारीबाग से रांची आ रहे युवाओं की कई बसें को मांडू थाने के पास रोक दिया गया। विरोध में युवाओं ने रोड जाम कर दिया। घंटों सड़क जाम रहा। आवाजाही में काफी दिक्कतें हुई। बाद में युवाओं से भरे बसों को छोड़ दिया गया। डालटनगंज में भी रैली निकाली गई। ट्रैफिक गड़बड़ा गई, कई जगहों पर जाम लग गया।
Read this also: छोटा रहेगा आज का दिन, लंबी होगी रात, जानिए क्यों
Read this also:DGP की हाई लेवल मीटिंग में क्या हुआ…देखें
Read this also:रांची का लड़का हजारीबाग में धराया… देखें क्यों
Read this also:छात्रों को लेकर स्टडी टूर पर जा रही थी बसें, रास्ते में मची चीख पुकार
Read this also:फिरोजपुर में BSF ने नशे के सौदागरों पर दागी गोलियां… देखें क्यों
Read this also:पाकुड़ में पत्नीहंता को आजीवन कारावास, लव मैरिज के बाद क्या किया, जानें…
Read this also:पुलिस जुटा नहीं पाई साक्ष्य, कुंदन पाहन बरी
Read this also:आर्यन खान को NCB ने दी थी क्लीन चिट, चुनौती देनेवाली याचिका वापस








