spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

कुएं में फैले गैस की चपेट में आए पिता, पुत्र और भतीजा, हुई मौत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

लातेहार : कुएं में फैले जहरीले गैस की चपेट में आने से पिता, बेटा और भतीजे की मौत हो गई। कुएं से पंप को बाहर निकालने के दौरान पहले बेटा कुएं में गिरा। उसे निकालने के लिए पिता कुएं में गए तो वो भी वहीं गिर गए। दोनों को बाहर निकालने के लिए कुएं में उतरा भतीजा भी गैस की चपेट में आ गया। इस तरह एक-दूसरे को बचाने के दौरान तीनों की जान चली गई। ये घटना बालूमाथ ब्लॉक के बालू पंचायत के पाल्हि टोला की है। मृतकों की पहचान सिमोन (टोप्पो पिता), आशीष टोप्पो (बेटा) अनूप टोप्पो (भतीजा) के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार, तीनों खेत में सिंचाई कर रहे थे। इसके लिए विलियर्स पंप को 20 फीट गहरे कुएं के अंदर डाला गया था। सिंचाई के दौरान जब कुएं का पानी खत्म हो गया तो पंप को बाहर निकालने के लिए आशीष टोप्पो कुएं में उतरा।

इसी बीच आशीष टोप्पो कुएं के नीचे ही बेहोश हो गया। बेटे को गिरा देख सिमोन फौरन कुएं में उतर गया। पर जहरीली गैस की चपेट में आने से सिमोन भी कुएं के अंदर ही रह गया। पिता-पुत्र को गिरा देख भतीजा अनूप टोप्पो दोनों को बाहर निकालने के लिए कुएं के नीचे चला गया लेकिन वो भी वहीं बेहोश हो गया।

ग्रामीणों की नजर जब इस घटना पर पड़ी उन्होंने कुएं से तीनों को बाहर निकाला जहरीली गैस कुएं के तली में होने के कारण ग्रामीणों ने आधे हिस्से तक लटक कर रस्सी के सहारे तीनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

इसे भई पढ़ें : झारखंड और बिहार का किडनैपर किंग चंदन सोनार चढ़ा पुलिस के हत्थे !

इसे भई पढ़ें : फर्जी सर्टिफिकेट लिए सेना में बहाल होने आए 6 अभ्यर्थी, आर्मी इंटेलिजेंस ने दबोचा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षक आत्महत्या मामले में बड़ा एक्शन, BSA शालिनी गिरफ्तार…

Bihar : शिक्षक आत्महत्या मामले में लंबे समय से...

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने का प्रयास, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात…

Ranchi : राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक...

NEET परीक्षा से पहले Telegram बैन, हाईकोर्ट पहुंची कंपनी…

Delhi : नीट यूजी परीक्षा को लेकर टेलीग्राम और...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...