Kohramlive : बॉलीवुड के सबसे बड़े और मशहूर एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की उम्र अब 59 साल हो चुकी है, और वह भारत के मोस्ट एलिजिबल बैचलर माने जाते हैं। हालांकि, सलमान की शादी का सवाल हमेशा उनके फैंस के दिल में बना रहता है। सलमान खान ने अबतक शादी क्यों नहीं की, इस बारे में उनके पिता सलीम खान बड़ा राज खोल गये। सलीम खान ने एक इंटरव्यू में कहा कि सलमान अपनी लेडी लव में अपनी मां की क्वालिटी ढूंढने की कोशिश करते हैं। सलीम खान ने बताया कि जब सलमान किसी लड़की के साथ रिलेशनशिप में होते हैं, तो वह उसे अपनी मां जैसा बनाने की कोशिश करते हैं।
सलीम खान ने कहा, “मेरे बेटे की यह ख्वाहिश गलत है। एक करियर डिवोटेड महिला से आप घर के काम करने की उम्मीद नहीं कर सकते।” वह मानते हैं कि सलमान को लगता है कि शादी के बाद लड़की को अपना करियर छोड़कर घर पर ही रहना चाहिये, जो कि अक्सर समस्याएं पैदा करता है। सलीम खान ने यह भी कहा कि सलमान का नाम कई लड़कियों के साथ जुड़ा, लेकिन जब बात उनके करियर की आती थी, तो सब कुछ बिगड़ जाता था।
सलीम खान का यह बयान सलमान खान की निजी जिंदगी और शादी को लेकर कई सवालों को लेकर सामने आया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह अपने जीवनसाथी में अपनी मां जैसी कुछ विशेषताएं खोजते हैं, जो उनके लिये मुश्किल साबित होती हैं।
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थनके हस्ताक्षर वाला नोट चला










