Bokaro : एक साथ 8 दुकाने धू-धूकर जलने लगी। सबसे पहले आग एक झोपड़ी वाली दुकान में लगी। जिसके बाद आग ने अपना भयावह रूप ले लिया। धीरे-धीरे उसने 8 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। अगलगी की घटना पूरे इलाके में फैल गई। खबर पाकर मौके पर दमकल की 4 गाड़ियां पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। यह अगलगी की घटना बीती देर रात बोकारो के सेक्टर-6 में हुई।
घटना के संबंध में जो बातें उछलकर सामने आयी उसके अनुसार आग लगने की घटना से कुछ देर पहले बाराती पटाखा फोड़ते हुए इस रास्ते से गुजरे थे। पटाखे की चिंगारी से झोपड़ी वाली दुकानों में आग लगी और फैल गयी। बताया जा रहा है कि अगलगी कि इस घटना में दुकानदारों को लाखों का नुकसान हुआ है। दुकान में रखा कैश और सामान दोनों जलकर राख हो गये है। उनका कहना है कि इस दुकानों से ही उनके घर का चूल्हा जलता था। इस घटना के बाद उनकी रोजी-रोटी पर संकट आ गया है। उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगायी है।
इसे भी पढ़ें :RBI ने किया बड़ा ऐलान, घर बैठे भरें स्कूल फीस, किराया और बिल…जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :500 रुपये के नोट को लेकर RBI ने दी बड़ी खबर, देखें क्या…
इसे भी पढ़ें :ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, ATM से पैसा निकालने का नियम बदला
इसे भी पढ़ें :किसानों के लिए बड़ी खबर! इस साल इतने लाख करोड़ रहेगी खाद सब्सिडी
इसे भी पढ़ें :इनकम टैक्स विभाग का अलर्ट, 31 मार्च से पहले नहीं किया ये काम तो बढ़ सकती हैं मुश्किलें















