spot_img
spot_img

दिनदहाड़े 6 बच्चों के बाप को ठो’क डाला, सड़क पर आक्रोश…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के कांडी थाना क्षेत्र में आज सुबह 35 साल के सुनील पासवान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सुबह करीब 7 बजे मंडरा गांव के पास उस वक्त हुई जब सुनील अपने भाई के साथ मवेशी चरा रहा था। तभी 3-4 युवक वहां पहुंचे, पहले डंडों से पीटा और फिर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। दो गोलियां सिर में लगीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से भाग निकलने में कामयाब रहे।

परिजनों ने जमीन विवाद को हत्या की वजह बताया है। मंगलवार को इसी विवाद को लेकर थाने में शिकायत भी दी गई थी। घटना के बाद घरवालों और ग्रामीणों का गुस्सा उबाल पर आ गया। आक्रोशित लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और SP के मौके पर आने तक शव को नहीं उठाने दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर ही मौजूद थी। मृतक के पीछे पत्नी, 6 बच्चे और वृद्ध मां हैं। गांव में मातम पसरा हुआ है और पुलिस जांच में जुटी है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Miss Universe India 2026 की नेशनल फाइनलिस्ट बनीं झारखंड की निकिता

Bokaro : टीटीपीएस ललपनिया की बेटी कुमारी निकिता ने...

पहले दरिंदगी, फिर मौ’त… सड़क पर मिली महिला की दर्दनाक कहानी

Ranchi : तुपुदाना ओपी क्षेत्र के सिरी गांव के...

क्या राजनीति में उतरेंगी पूर्व IPS काम्या मिश्रा? इंटरव्यू में दिया बड़ा संकेत…

Bihar : पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने राजनीति...

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...