spot_img

प्रेम विवाह से नाराज बाप ने बेटी को मा’र डाला…

Date:

spot_img
spot_img

UP : जिस बेटी को बचपन से उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उसी की जिंदगी का सबसे बड़ा सहारा बनने के बजाय एक पिता पर उसकी जान लेने का आरोप लगा है। यूपी के आगरा जिले से सामने आई इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। जैतपुर थाना क्षेत्र में 22 साल की अंकिता शर्मा की उसके पिता ने हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि अंकिता के प्रेम विवाह से परिवार नाराज था और इसी वजह से वारदात को अंजाम दिया गया।

आधी रात चीखों से जागे पड़ोसी

बीती देर रात पड़ोसियों की नींद अचानक चीख-पुकार की आवाज से खुली। आसपास के लोग तुरंत घर के बाहर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया, लेकिन काफी देर तक किसी ने नहीं खोला। अनहोनी की आशंका होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचने के बाद जब घर का दरवाजा खुला, तो कमरे में अंकिता अचेत अवस्था में मिली। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पड़ोसी की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।जांच अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में पिता ने बेटी के प्रेम विवाह से नाराज़गी की बात स्वीकार की है। हालांकि मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है। पुलिस मृतका की मां और भाई की संभावित भूमिका की भी जांच कर रही है।

 रेलवे परीक्षा देने वाली थी अंकिता

पड़ोसियों के अनुसार, अंकिता रेलवे ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही थी। सोमवार तड़के उसे परीक्षा देने आगरा जाना था, लेकिन उससे पहले ही उसकी जिंदगी खत्म हो गई।बताया जा रहा है कि उसने इसी वर्ष फरवरी में अपने सहपाठी, जो वर्तमान में ITBP में कार्यरत हैं, से कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद से परिवार में तनाव बना हुआ था। कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार में प्रेम विवाह को लेकर अक्सर विवाद होता था। हालांकि किसी को अंदाजा नहीं था कि मामला इतनी दुखद घटना तक पहुंच जायेगा।

इसे भी पढ़ें :

चतरा जेल में मचा हड़कंप…

Chatra: चतरा मंडल कारा में बंद कैदी मंटू गंझू...

रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका, 14 सितंबर तक करें आवेदन…

Kohramlive : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे...

एयरपोर्ट पर गो’लियां की गूं’ज से मच गया तहलका…

UP : वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट...

‘सदैव अटल’ पर उमड़ा सम्मान, याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री…

Kohramlive : पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी...

बेकाबू बस का कहर, एक के बाद एक 9 को रौं’द डाला…

Kohramlive : राजस्थान के झालावाड़ में बीती रात भीषण...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: