Koderma : बाप-भाई ने मिलकर बेटी को बड़ी सजा दे डाली। बेटी को जान से मारने के बाद उसकी लाश को घर के ही सेप्टी टैंक में छिपा दिया। जब लाश की गंध चारों तरफ फैलने लगी तो शव को बोरे में भरकर साइकिल से पंचखेरे नदी के पास ले गये। पहचान छिपाने के इरादे से लाश से सिर काटकर अलग कर दिया और धड़ बालू में गाड़ दिया गया। जब जानवरों ने शव को नोंचना शुरू किया तब पुलिस तफ्तीश में जुट गई। जांच में खुलासा हुआ कि यह लाश बीते 2 फरवरी से रहस्यमय ढंग से गायब नाबालिग की है। शक के आधार पर पुलिस ने नाबालिग के पिता और भाई को उठा लिया। तब जाकर पता चला कि गांव के ही एक लड़के के साथ नाबालिग का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की भनक जैसे ही उसके घरवालों को लगी तब बाप-बेटे ने मिलकर नाबालिग की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में संदेही गुनहगार पिता मदन पांडेय उनके बेटे नितेश पांडेय और ज्योतिष पांडेय को अरेस्ट कर लिया है। वहीं हत्या में इस्तेमाल साइकिल और कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। यह सनसनीखेज वारदात कोडरमा के मरकच्चो स्थित ब्रह्मटोली गांव से सामने आई है।











