कोहराम लाइव डेस्क : कल यानि सोमवार से पूरे देश में फास्टैग (FASTag) अनिवार्य हो गया है। परिवहन मंत्रालय के आदेश के मुताबिक टू-व्हीलर को छोड़कर सभी वाहनों में 15 फरवरी से फास्टैग लगाना अनिवार्य होगा। 15 फरवरी से बिना फास्टैग लगे वाहनों को टोल प्लाजा पर दोगुना टोल टैक्स या जुर्माना देना पड़ेगा। फास्टैग लगे वाहनों को टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें :बेटी के साथ प्रेमी को देख आग-बबूला हुआ पिता और फिर कर दिया ये…
जानिए क्या है फास्टैग
फास्टैग एक स्टीकर होता है जो वाहनों के विंडस्क्रीन पर लगाया जाता है। टोल पर क्रॉसिंग के दौरान डिवाइस रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन टेक्नोलॉजी की मदद से टोल प्लाजा पर लगे स्कैनर से कनेक्ट होता है और फिर फास्टैग से जुड़े अकाउंट से पैसे कट जाते हैं। जिससे टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं होती है।
कहां से मिलेगा फास्टैग
NHAI टोल या फिर तमाम बैंकों से आप फास्टैग स्टिकर खरीद सकते हैं. इसके अलावा यह पेटीएम, अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध हैं। इसे आप यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड से भी रिचार्ज कर सकते हैं. अगर फास्टैग बैंक खाते से लिंक होता है, तो पैसे खाते से ऑटोमैटिक कट जाते हैं।
इसे भी पढ़ें :बेटी के साथ प्रेमी को देख आग-बबूला हुआ पिता और फिर कर दिया ये…
फास्टैग के लिए कौन सा डॉक्यूमेंट जरूरी
ड्राइवर के लाइसेंस और वाहन के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की कॉपी जमा करके फास्टैग खरीदा जा सकता है। बैंक केवाईसी के लिए यूजर्स के पैन कार्ड और आधार कार्ड की कॉपी भी मांगते हैं। नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने फास्टैग की कीमत 100 रुपये तय की है। इसके अलावा 200 रुपये की सिक्युरिटी डिपॉजिट देनी पड़ती है।
इसे भी पढ़ें :8 दिन की जुड़वां बहनों को उठा ले गया बंदरों का झुंड, फिर हुआ ये…
इसे भी पढ़ें : WhatsApp : इस रोज से बंद हो जायेगा WhatsApp!
इसे भी पढ़ें : 7 सीटर की ‘किंग’ बनी Ertiga, दिखाया दम…
इसे भी पढ़ें : Redmi A7 Pro 5G लॉन्च, कम कीमत में दमदार धमाका…
इसे भी पढ़ें : Traffic Rules: नो-पार्किंग में खड़ी की गाड़ी तो सीधा टो!
इसे भी पढ़ें : Hyundai Creta Summer Edition लॉन्च, कीमत जानें…






