spot_img

बिहार में Farmers को अब नहीं मिलेगी Diesel Subsidy

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : देश में जारी कृषि बिल के खिलाफ किसानों के आंदोलन के बीच ही बिहार सरकार ने किसानों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। किसानों को मिलने वाले डीजल अनुदान (Diesel Subsidy) को बंद कर दिया गया है। एक दशक पुरानी योजना को बंद करने का कारण कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह (Amrendra Pratap singh) ने दिसंबर को पहले हफ्ते में बताया था।

इसे भी पढ़ें :जमीन विवाद में ठांय-ठांय, एक की मौत, एक घायल

बिजली डीजल से सस्ती

कृषि मंत्री ने कहा था कि अब बिजली की उपलब्धता हर गांव में हो गई है। बिजली डीजल से सस्ती भी है। इसलिए अब डीजल अनुदान की जरूरत नहीं है। बता दें कि खरीफ में भी किसानों को डीजल अनुदान नहीं मिला था। किसानों को तीन सिंचाई के लिए प्रति लीटर 60 रुपये की दर से अनुदान दिया जा रहा था।

बीते वित्तीय वर्ष में साढ़े छह लाख किसानों को मिला था लाभ

डीजल अनुदान योजना के तहत सरकार किसान को फसलों की डीजल पंप सेट से सिंचाई के लिए अनुदान राशि प्रदान करती आ रही थी। योजना के तहत बिहार के सभी किसानों को आर्थिक लाभ पहुंच रहा था। लाभुकों की बात की जाए, तो बीते वित्तीय वर्ष में साढ़े छह लाख किसानों को इसका लाभ मिला था। हालांकि, यह संख्या आवेदकों की आधी ही थी। इससे पहले 30 लाख से अधिक किसानों के खाते में डीजल अनुदान गया था।

इसे भी पढ़ें :आतंक का पर्याय और PLFI का मोस्ट वांटेड जिदन गुड़िया मारा गया

..तो शुरू भी हो सकती है योजना

कृषि मंत्री ने कहा कि डीजल अनुदान नहीं दिया जाएगा, इसकी सरकार ने मुकम्मल घोषणा नहीं की है। फिलहाल इस साल के लिए बंद किया गया है। पर्याप्त बिजली दी जा रही है। डीजल अनुदान की मांग भी इतनी नहीं रह गई है। जोर और जरूरत को ध्यान में रख कर यह निर्णय लिया गया है।

किसानों की बढ़ी परेशानी

गौरतलब है कि डीजल की कीमतों में वृद्धि से पहले से ही बेहाल किसानों की सरकार के इस फैसले से परेशानी और बढ़ गई है। सरकार अनुदान तो सिर्फ सिंचाई के लिए डीजल पर देती थी। किसानों की डीजल पर निर्भरता कई और काम के लिए भी है। कटनी और दौनी के साथ बाजार तक पहुंचाने में ट्रैक्टर आदि में भी डीजल का ही उपयोग होता है। हार्वेस्टर भी डीजल पर ही चलता है।

इसे भी पढ़ें :चाकूबाजी में घायल युवक की मौत, Overtake करने में हुई थी…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...