spot_img

5 गुना बढ़ गया किराया…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : दिवाली पर घर लौटना इस बार जेब पर भारी पड़ रहा है। हवाई किराये में जबरदस्त उछाल आया है। दिल्ली और मुंबई से लखनऊ आने वाली फ्लाइटों के टिकट आम दिनों के मुकाबले पांच गुना तक महंगे हो गये हैं। मुंबई से लखनऊ का किराया 27,462 रुपये तक पहुंच गया है, जबकि दिल्ली से आने के लिए यात्रियों को 14,113 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं। इंडिगो की मुंबई से लखनऊ आने वाली फ्लाइट का किराया 24,068 रुपये और एयर इंडिया का 23,537 रुपये तक पहुंच गया है। नवी मुंबई से आने वाली इंडिगो की उड़ान का टिकट भी 16,666 रुपये में मिल रहा है। जबकि सामान्य दिनों में मुंबई से लखनऊ का हवाई किराया 5 से 5.5 हजार रुपये के बीच रहता है। दिल्ली से लखनऊ आने वाली उड़ानों के किराये में भी भारी उछाल है। एयर इंडिया का टिकट 14,113 रुपये, इंडिगो का 10,950 रुपये और एयर इंडिया एक्सप्रेस का 8,955 रुपये तक पहुंच गया है। हैदराबाद से लखनऊ का किराया 18,467 रुपये, जबकि बेंगलुरु से आने का टिकट 17,093 रुपये तक पहुंच गया है। पुणे से लखनऊ आने वाली फ्लाइटों का किराया भी 12 हजार रुपये के पार है। त्योहारी सीजन में घर पहुंचने की जल्दबाजी का असर अब हवाई किराये पर साफ दिख रहा है।

इसे भी पढ़ें :

अगले चार रोज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, बारिश कब… जानें

Ranchi : दीपावली पर राजधानी रांची का मौसम खुशगवार...

पुलिसवाले की ह’त्या कर नदी में फेंका श’व, मचा हड़कंप…

Bihar : बिहार के जहानाबाद में स्मैक तस्करों ने...

30 लाख दीपों से जगमगा उठी रामनगरी, अद्भुत नजारा… देखें वीडियो

UP : रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव की भव्यता देखते...

17 जवानों की शहादत का आरोपी कुख्यात अरेस्ट…

Ranchi : झारखंड और बिहार में आतंक का पर्याय...

राजधानी में दिवाली से पहले अंधाधुंध फा’यरिंग…

Bihar : दिवाली की तैयारी में जुटा एक परिवार...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: