spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

फरेबी आशिक, वेंटिलेटर पर माशूका… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : एक जवान लड़की के मुंह के अंदर गोली मार दी गई। गोली युवती के मुंह के अंदर गर्दन से होते हुए गले से बाहर निकल गई। बेतरह जख्मी युवती को रिम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वह वेंटिलेटर पर है। वह बेहोश है। पुलिस को उसके होश में आने का इंतजार है। जख्मी युवती का नाम पुनीता कुमारी बताया गया। पुलिस को यह पता चला है कि जख्मी पुनीता को संदीप पासवान ही रिम्स में भर्ती कराया और फिर वहां से फरार हो गया। पुनीता के घरवाले और पुलिस को शक है कि उसे गोली संदीप पासवान ने गोली मारी है। वह संदीप के साथ लिव इन रिलेशनशिप में है। पहले भी पुनीता कुड़ू थाने में संदीप के खिलाफ केस दर्ज करा चुकी है। यह केस यौन शोषण से संबंधित है। धोखा, दगा और फरेब की शिकार पुनीता अपने प्रेमी संदीप पर शादी का दबाव बना रही थी। इसी बात पर दोनों में तकरार होती रहती थी। दोनों के रिश्ते में खटास हो गई थी। बीते 8 साल से रांची के कटहल मोड़ इलाके में दोनों एक साथ रह रहे थे। एक भाड़े के मकान में दोनों रहते थे। बीती रात पुनीता को गोली मार दी गई। रिम्स में तैनात कुछ लोगों ने परिवार और पुलिस को बताया है कि संदीप पासवान ही पुनीता को लेकर रिम्स आया था, पर वह कुछ देर बाद ही वहां से गायब हो गया।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, घर की माली हालत बहुत बढ़िया नहीं रहने के चलते पुनीता एक कपड़े दुकान में काम करती थी। इसी दरम्यान संदीप पासवान उसकी जिंदगी में आ गया। दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। दोनों में देह का रिश्ता कायम हो गया। शादी की बात पर बार-बार टालमटोल करने पर पुनीता ने उसपर यौन शोषण का केस किया। इसके बाद फिर दोनों एक दूसरे के करीब आ गये। बीते 8 साल से दोनों साथ रह रहे थे, पर दोनों में बनती नहीं थी। रांची के रातू थाना पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है।

इसे भी पढ़ें : KL Impact : बालू माफियाओं में मची खलबली, एक्शन मोड में ACF… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : शादी के दो दिन बाद ही पत्नी को छोड़ा, साले ने कर दिया बड़ा कांड… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : इंस्ट्राग्राम पर आकर डांसर ने किया सु*साइड… जानें

इसे भी पढ़ें : यात्रियों से खचाखच भरी बस तालाब में गिरी, मची चीख-पुकार…

इसे भी पढ़ें : हुनर होगा तो ही बाजार में आपकी डिमांड होगी : सीएम हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें :

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...

झारखंड में बदलेगा मौसम, इस रोज से भारी बारिश…

Ranchi : झारखंड में बारिश का दौर लगातार बना...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...

झारखंड में बदलेगा मौसम, इस रोज से भारी बारिश…

Ranchi : झारखंड में बारिश का दौर लगातार बना...