spot_img

नवाजे गये मशहूर डॉ यूएस वर्मा… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के फेमस होटल रेडिसन ब्लू में 12वीं इंडिया नेशनल अवार्ड 2024 का आयोजन किया गया। 03 मार्च 2024 को ‘पुलिस पब्लिक रिपोर्टर’ के द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में अपने-अपने क्षेत्र में परचम लहराने वाले शख्सियतों को नवाजा गया। रांची के जाने-माने वरीय चिकित्सक डॉक्टर यूएस वर्मा को भी सम्मानित किया गया। उन्हें प्रतीक चिन्ह और मोमेंटो देकर नवाजा गया। डॉ वर्मा ने एलोपैथिक के साथ-साथ होम्योपैथिक इलाज में भी महारत हासिल की है। असाध्य और पुराने रोगों के इलाज में इन्हें सर्वाधिक सफलता मिली है। डॉ वर्मा बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी तो है ही यू एस पॉलीक्लिनिक, कचहरी चौक रांची के मुख्य कार्यकारी निदेशक भी है। कोरोना काल में डॉक्टर वर्मा ने सच्चे कोरोना वॉरियर के रूप में अपने पूरे मेडिकल टीम के साथ अत्यंत गंभीर पॉजिटिव लोगों का इलाज किया। अच्छी बात यह रही कि उन्होंने अपने स्वनिर्मित UV66 संजीवनी गोल्ड तथा कुछ और औषधियों से सभी रोगियों को पूर्णतः स्वस्थ करने में सफलता हासिल की। दिशोम गुरू से लेकर कई IAS और IPS अधिकारियों का इलाज कर उन्हें स्वस्थ कर चुके हैं। डॉक्टर का कहना है कि UV66 गोल्ड से करीब 35000 से ज्यादा रोगियों का इलाज किया गया। डॉक्टर उमाशंकर वर्मा के इसी जज्बे को देखते हुए उन्हें पहले भी कई बार नवाजा जा चुका है।

डॉक्टर वर्मा ने बताया कि एलोपैथिक, होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक, युनानी सिद्धा जितनी भी चिकित्सा पद्धतियां है। उसमें कुछ ना कुछ कमियां है, कोई भी चिकित्सा पद्धति पूर्ण नहीं है, बल्कि एक-दूसरे का बहुत हद तक पूरक है। इसमें गहन अनुसंधान की आवश्यकता है। कुछ ऐसे भी नए रोग सामने आए हैं, जिसे पूर्व में नहीं देखा गया था। एलोपैथिक इलाज ऑपरेशन, इमरजेंसी मैनेजमेंट में जहां प्रथम स्थान ग्रहण किए हुए है। वहीं पुराना, जटील, असाध्य रोग, चर्म रोग, मानसिक बीमारियों, किडनी, लिवर, हृदय, पीसीओडी, ज्वाइंट पेन, बवासीर, एनल फिशर, वायरस रोगों पर होम्योपैथी असरदार है।

ये रहे मौजूद

मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर रांची के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व मंत्री एवं विधायक सीपी सिंह ने सिरकत की। साथछ ही पूर्व डीआईजी सुबोध प्रसाद, डीआईजी कार्मिक नौशाद आलम, पद्मश्री मधु मंसूरी, रांची के पूर्व मेयर अजय नाथ शाहदेव, आजसु नेता जितेंद्र सिंह और पुष्कर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : झारखंड प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु में ‘विजय तूफान’, पहले ही चुनाव में TVK 100 पार…

इसे भी पढ़ें : रांची में अब ‘नो रिस्क’ बोटिंग, DC ने दिये सख्त निर्देश… जानें

इसे भी पढ़ें : Bengal Chunav Result : रुझानों में BJP की प्रचंड धमक, ममता बोलीं, सूर्यास्त के बाद जीतेंगे

इसे भी पढ़ें : साढ़े चार महीने की ‘नन्ही नजर’ ने जीता अवार्ड…

इसे भी पढ़ें : मधुबनी में बहू ने सास को उतारा मौ’त के घाट…

spot_img

Related articles:

तमिलनाडु में ‘विजय तूफान’, पहले ही चुनाव में TVK 100 पार…

Kohramlive : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना ने...

रांची में अब ‘नो रिस्क’ बोटिंग, DC ने दिये सख्त निर्देश… जानें

Ranchi : जबलपुर क्रूज हादसे के बाद जिला प्रशासन...

Bengal Chunav Result : रुझानों में BJP की प्रचंड धमक, ममता बोलीं, सूर्यास्त के बाद जीतेंगे

Kohramlive : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना...

साढ़े चार महीने की ‘नन्ही नजर’ ने जीता अवार्ड…

Jamshedpur : जमशेदपुर में रहनेवाली केवल साढ़े चार महीने...

मधुबनी में बहू ने सास को उतारा मौ’त के घाट…

Bihar : मधुबनी के कलुआही थाना क्षेत्र के मलमल...