Giridih : गिरिडीह के प्रसिद्ध डॉक्टर डॉ. बीएन झा का शव सोमवार सुबह पचंबा थाना क्षेत्र के लखारी स्थित एक कुएं से बरामद हुआ। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
सेवानिवृत्ति के बाद भी कर रहे थे इलाज
डॉ. बीएन झा सदर अस्पताल से ACMO के पद से रिटायर हुये थे। वे सेवानिवृत्ति के बाद भी मरीजों का इलाज कर रहे थे। भाजपा नेता विनय सिंह के अनुसार, वह रोज की तरह सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। उनकी मौत की खबर से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई।
प्रथम दृष्टया हादसे की आशंका
पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि शव पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। शुरुआती जांच में कुएं में गिरने से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही होगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।
इसे भी पढ़ें : धम से गिरा सोना-चांदी, ताजा भाव… जानें
इसे भी पढ़ें : रांची के इन इलाकों में आज बिजली रहेगी गुल…
इसे भी पढ़ें : रांची में 5 घंटे तक डकैतों का तांडव… जानें कहां
इसे भी पढ़ें : पब में लगी भीषण आ’ग, 27 की मौ’त… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पारंपरिक रीति-रिवाज से पूरी हुई आषाढ़ी पूजा…








