कोहराम लाइव डेस्क : प्रसिद्ध कनाडाई अभिनेता क्रिस्टोफर प्लमर का 5 फरवरी को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने फिल्म बिगिनर्स के लिए 2012 में ऑस्कर जीता और उन्हें 2010 में द लास्ट स्टेशन और 2018 में ऑल द मनी इन द वर्ल्ड के लिए भी नामांकित किया गया था।
एक ऑस्कर अवॉर्ड, दो टोनी अवॉर्ड और दो एमी अवॉर्ड से सम्मानित किए जा चुके क्रिस्टोफर प्लमर को उनकी फिल्म द साउंड ऑफ म्यूजिक के लिए काफी तारीफ मिली थी। फिल्मी दुनिया में बेस्ट म्यूजिकल फिल्म मानी जाने वाली इस फिल्म में क्रिस्टोफर ने Captain von Trapp का किरदार निभाया था। इसके अलावा साल 2012 में फिल्म Beginners के लिए एक्टर को 82 साल की उम्र में सपोर्टिंग एक्टर में ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। उस फिल्म में क्रिस्टोफर ने एक ऐसे गे शख्स का किरदार निभाया था, जिसे खुद कई सालों बाद ये सच्चाई पता चलती है। उस समय वे अकेडमी अवॉर्ड हासिल करने वाले सबसे उम्रदराज अभिनेता बने थे।
इसे भी पढ़ें Valentine’s Week Days List 2021: 2 दिन बाद शुरू होगा प्यार का सप्ताह, जाने वैलेंटाइन्स कैलेंडर
इन बेहतरीन फिल्मों में किया काम
इसके अलावा क्रिस्टोफर प्लमर ने The Insider, A Beautiful Mind और The Last Station जैसी फिल्मों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया। वे अपने फिल्मी करियर में हमेशा साइड रोल करना ही ज्यादा पसंद किया।
इसे भी पढ़ें टुकड़े-टुकड़े कर बनाया कुत्तों का निवाला जाने कैसे…








