spot_img
spot_img

पतरातू डैम किनारे पारिवारिक मिलन समारोह इस रोज…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : झारखंड पासवान कल्याण समिति की चौपारण प्रखंड इकाई की बैठक ग्राम ताजपुर स्थित आंगनबाड़ी भवन में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड इकाई के अध्यक्ष बैजू गहलोत ने की, वहीं, संचालन संजय पासवान ने किया। बैठक में चौपारण प्रखंड कमेटी का विस्तार करते हुये नई पदाधिकारियों की घोषणा की गई। सर्वसम्मति से जोगेंद्र पासवान (सेवानिवृत्त दरोगा) को अध्यक्ष, रेवाली पासवान को सचिव तथा महेंद्र पासवान को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर सुधीर कुमार कौशल के शिक्षक बनने पर समिति की ओर से उनका अभिनंदन किया गया। बैठक में आगामी 10 जनवरी 2026 को पतरातू डैम में आयोजित होने वाले वनभोज सह पारिवारिक मिलन समारोह में सामूहिक रूप से भाग लेने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में समाज की एकता, संगठन को मजबूत करने तथा सामाजिक विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। मौके पर रामचंदर राम पासवान, कपिलदेव पासवान, प्रेमधारी पासवान, अमृत पासवान, अजय पासवान, नरेश पासवान, केदार पासवान, मनोज पासवान, दीपक पासवान सहित बड़ी संख्या में पासवान समाज के लोग उपस्थित थे।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...

मुहर्रम पर 13 फीट से ऊंचे झंडों पर रोक, DJ पूरी तरह बैन…

Garhwa : मुहर्रम को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन पूरी...

हनुमान मंदिर की जमीन पर कब्जे का इल्जाम, गुस्साये लोगों ने ऑफिस घेरा…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के सिंघरावां गांव...

मुहर्रम को लेकर रांची में हाई अलर्ट, DC-SSP ने बुलाई बैठक…

Ranchi : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण...

रांची पुलिस का बड़ा एक्शन… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची की सड़कों पर फर्राटा भरने...